हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान की होगी ड्रोन मैपिंग, सभी किसानों को मिलेगा नुकसान का मुवावजा

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 10, 2025 • 8:37 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
12 months ago
हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान की होगी ड्रोन मैपिंग, सभी किसानों को मिलेगा नुकसान का मुवावजा
रोन मैपिंग, सभी किसानों को मिलेगा नुकसान का मुवावजा
Full Story: https://news.vews.in/drone-mapping-of-damage-caused-by-floods-in-haryana-will-be-done-all-farmers-will-get-compensation-for-the-loss
https://news.vews.in/drone-mapping-of-damage-caused-by-floods-in-haryana-will-be-done-all-farmers-will-get-compensation-for-the-loss
Copied
हरियाणा में बाढ़ से हुए नुकसान की होगी ड्रोन मैपिंग, सभी किसानों को मिलेगा नुकसान का मुवावजा

हरियाणा में बाढ़ और जलभराव से प्रभावित किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने फसलों के नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए ड्रोन मैपिंग शुरू करने का ऐलान किया है. इस तकनीक से खेतों की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें और डेटा जुटाया जाएगा ताकि नुकसान की सही तस्वीर सामने आए और किसानों को उचित मुआवजा मिल सके. सरकार ने मुवावजे की राशि कितनी मिलेगी इसकी भी जानकारी साझा की है. आइये जानते है किसको कितना मुवावजा मिलने वाला है -

5754 गांवों में 18 लाख एकड़ फसल प्रभावित

हरियाणा प्रदेश में बाढ़ और जलभराव से 5754 गांवों में करीब 3 लाख किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं. कुल 18 लाख 66 हजार एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है. सरकार ने किसानों की मदद के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है जहां 15 सितंबर तक नुकसान का दावा दर्ज किया जा सकता है. अगर आपने अभी तक अपना दावा दर्ज नहीं किया है तो अभी भी समय है और आप इसको पोर्टल पर जाकर दर्ज कर सकते है.

20 सितंबर से शुरू होगी विशेष गिरदावरी

आपको बता दें की नुकसान के आकलन के लिए सरकार 20 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू करेगी. पटवार और कानूनगो एसोसिएशन के अनुसार यह काम दो हफ्तों में पूरा हो जाएगा. इसके लिए सरकार ने 3.06 करोड़ रुपये का रिजर्व फंड भी स्वीकृत किया है ताकि तुरंत राहत पहुंचाई जा सके.

मुआवजे का विवरण

सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की राशि निर्धारित की है। मृत्यु होने पर 4 लाख रुपये, 40-60% अंग हानि पर 74,000 रुपये और 60% से अधिक अंग हानि पर 2.50 लाख रुपये दिए जाएंगे। क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मैदानी क्षेत्र में 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी क्षेत्र में 1.30 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। आंशिक क्षति के मामले में पक्के मकान के लिए 10,000 रुपये और कच्चे मकान के लिए 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

दुकान या संस्थान को 100% नुकसान होने पर 1 लाख रुपये और व्यावसायिक हानि के लिए 1.75 से 3.05 लाख रुपये का मुआवजा निर्धारित है। फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 7,000 से 15,000 रुपये, दूधारू पशु (गाय, भैंस) के लिए 37,500 रुपये, भेड़/बकरी के लिए 4,000 रुपये, दूध न देने वाले पशु के लिए 32,000 रुपये और मुर्गी पालन के लिए 10,000 रुपये तक की सहायता दी जाएगी।

यह कदम किसानों और प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के लिए उठाया गया है. सरकार का कहना है कि पारदर्शिता और तेजी से मुआवजा वितरण उनकी प्राथमिकता है.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications