ED Action on Dunki Route: हरियाणा-पंजाब में 13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी जब्त

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 19, 2025 • 6:52 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
ED Action on Dunki Route: हरियाणा-पंजाब में 13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी जब्त
में 13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी जब्त
Full Story: https://news.vews.in/ed-dunki-route-raids-haryana-punjab-cash-gold-seized
https://news.vews.in/ed-dunki-route-raids-haryana-punjab-cash-gold-seized
Copied
ED Action on Dunki Route: हरियाणा-पंजाब में 13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी जब्त
ED Action on Dunki Route: हरियाणा और पंजाब से डंकी रूट के जरिए विदेश भेजने वाले नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जालंधर जोनल ऑफिस की टीमों ने गुरुवार को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में फैले 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान पानीपत के अहर-कुराना गांव से जुड़े बीजेपी नेता बलवान शर्मा और उनके करीबियों के परिसरों से भारी मात्रा में नकदी और कीमती धातुएं बरामद हुई हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की नकदी, लगभग 6 किलो सोना और करीब 300 किलो चांदी जब्त की गई है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, निवेश से संबंधित कागजात भी कब्जे में लिए गए हैं। डिजिटल साक्ष्यों के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए, ताकि पैसों के लेन-देन और नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाली जा सके। जो जानकारी अभी तक सामने आई है उसके अनुसार इस कार्रवाई की जड़ फरवरी 2025 में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 330 भारतीयों से जुड़ी बताई जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि इन लोगों को अवैध तरीके से सीमा पार कराने के लिए उनसे करोड़ों रुपये वसूले गए थे। इसी सिलसिले में रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) के ठिकानों पर ईडी ने शिकंजा कसा। जांच में पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड का नाम भी सामने आया है। प्रवीण पूर्व में सर्कल कबड्डी का जाना-माना खिलाड़ी रहा है और खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया था। आरोप है कि वह इस नेटवर्क के लिए एजेंट की भूमिका निभा रहा था। ईडी अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध कमाई को किन-किन जगहों पर निवेश किया गया और किस-किस के नाम पर संपत्तियां खड़ी की गईं। बीजेपी नेता और सरकारी कर्मचारी से जुड़े ठिकानों से हुई इस बड़ी बरामदगी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। जांच एजेंसी का मानना है कि यह सिर्फ एक सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है और आने वाले दिनों में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल जब्त दस्तावेजों की गहन जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications