काबुल से कोलोंबो तक सब भारत के निशाने पर, अग्नि-प्राइम के रेल लॉन्च ने मचाया तहलका

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 25, 2025 • 10:02 AM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
7 months ago
काबुल से कोलोंबो तक सब भारत के निशाने पर, अग्नि-प्राइम के रेल लॉन्च ने मचाया तहलका
, अग्नि-प्राइम के रेल लॉन्च ने मचाया तहलका
Full Story: https://news.vews.in/from-kabul-to-colombo-india-targets-everything-agni-prime-rail-launch-creates-sensation
https://news.vews.in/from-kabul-to-colombo-india-targets-everything-agni-prime-rail-launch-creates-sensation
Copied
काबुल से कोलोंबो तक सब भारत के निशाने पर, अग्नि-प्राइम के रेल लॉन्च ने मचाया तहलका
नई दिल्ली: भारत ने अपनी रक्षा ताकत को और मजबूत केंद्रीय है जिससे पड़ोसी देशों में काफी खलबली मची हुई है। आपको बता दें कि भारत ने अपनी मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से सफल परीक्षण कर लिया है ओर अब चलती रेल से भी है 2 हजार किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन को आसानी से निशाना बना सकते है। बीते कल यानी बुधवार कि रात को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इस आधुनिक मिसाइल को रेल से 'ऑन-द-मूव' लॉन्च किया जो सफल रहा है। भारत ऐसा करके उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास इस प्रकार की टेक्नोलॉजी मौजूद है। आईए इसको थोड़ा ओर डिटेल में जानते है:

क्या खास है इस रेल लॉन्चर में जिसकी चर्चा होने लगी?

अग्नि-प्राइम मिसाइल जो है वो 2 हजार किलोमीटर दूर एकदम सटीक निशाना लगाती है और इसको एक खास प्रकार से डिज़ाइन किये गए रेल-आधारित लॉन्चर से लांच करके भारत ने इतिहास रच दिया है। इसमें सबसे बड़ी बात जो है वो ये है की इसको चलती रेल में कहीं पर से भी लांच किया जा सकता है और वो भी बहुत ही कम समय में बिना किसी परेशानी के।

अग्नि-प्राइम की ताकत की बात

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें की हमारी ये जो मिसाइल है ये कैनिस्टराइज्ड सिस्टम से लैस की गई है और इसको कैनिस्टर में बंद करके आसानी से रखा जा सकता है। इसके साथ ही इस मिसाइल में अत्याधुनिक नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम लगाया गया है जो इसके निशाने को सटीकता के साथ लगाने का पूरा भरोसा देती है। यह 2 हजार किलोमीटर तक निशाना लगाने में सक्षम है।

रणनीतिक महत्व और भारत की ताकत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि को भारत की रक्षा तैयारियों में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने DRDO के साथ ही स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड और सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि यह तकनीक भारत को क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनती है। आपको बता दें की ये रेल-आधारित लॉन्च सिस्टम की मदद से भारत अब अपनी मिसाइलों को तेजी से और गुप्त रूप से तैनात कर सकता है जो किसी भी आपात स्थिति में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान

सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार इस सफलता के साथ भारत उन गिने-चुने देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जो रेल नेटवर्क से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता रखते हैं। यह न केवल तकनीकी दक्षता का प्रतीक है बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और रक्षा क्षेत्र में नवाचार को भी दर्शाता है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भारत की साख को बढ़ाएगी।

भारत से 2,000 किमी के दायरे में आने वाले देश

भारत की ये मिसाइल ट्रेन से देश के किसी भी जिससे से दागी जा सकती है लेकिन अगर हम भारत के केंद्र बिंदु दिल्ली को मानकर अगर देखें की कौन कौन से देश इसके दायरे में आ जाते है तो इसकी एक लम्बी लिस्ट तैयार हो जाती है। आपको बता दें की पाकिस्तान का कराची, लाहौर, इस्लामाबाद पूरी तरह से इसके दायरे में आ जाते है। चीन की अगर बात करें तो पूर्वी क्षेत्र जैसे ल्हासा, शिनजियांग भी कवर होता है और नेपाल भूटान भी पूरी तरह से कवर होता है। बांग्लादेश का ढाका और चटगांव और म्यांमार का यांगून, मांडले पूर्ण रूप से इसके दायरे में आते है। इसके अलावा अफगानिस्तान का काबुल और श्रीलंका का कोलोंबो भी पूरी तरह से इसके दायरे में आ जाते है। ईरान का दक्षिण-पूर्वी तट जैसे चाबहार, ओमान, थाईलैंड, बैंकॉक का दक्षिणी भाग और मलेशिया भी इस मिसाइल के दायरे में आ जाते है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications