घोड़ासहन के संजीव ने यूपीएससी में हासिल किया 583वां रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान

पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन प्रखंड के एक छोटे से गांव पीठवा से निकलकर संजीव कुमार ने वह कर दिखाया जो हजारों युवा सपने में देखते हैं। संजीव ने UPSC 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 583वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Apr 23, 2025 • 2:43 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
घोड़ासहन के संजीव ने यूपीएससी में हासिल किया 583वां रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान
िया 583वां रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान
पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन प्रखंड के एक छोटे से गांव पीठवा से निकलकर संजीव कुमार ने वह कर दिखाया जो हजारों युवा सपने में देखते हैं। संजीव ने UPSC 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 583वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
Full Story: https://news.vews.in/ghodasahan-k-sanjeev-secures-583rd-rank-in-upsc-father-runs-a-retail-shop
https://news.vews.in/ghodasahan-k-sanjeev-secures-583rd-rank-in-upsc-father-runs-a-retail-shop
Copied
घोड़ासहन के संजीव ने यूपीएससी में हासिल किया 583वां रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान
घोड़ासहन के संजीव ने यूपीएससी में हासिल किया 583वां रैंक, पिता चलाते हैं परचून की दुकान

सोहराब आलम, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन प्रखंड के एक छोटे से गांव पीठवा से निकलकर संजीव कुमार ने वह कर दिखाया जो हजारों युवा सपने में देखते हैं। संजीव ने UPSC 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में 583वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

संजीव की सफलता की कहानी संघर्ष और प्रेरणा से भरी है | 

संजीव कुमार, परचून की दुकान चलाने वाले सुनील कुशवाहा और गृहिणी सुनीता कुमारी के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मोतिहारी के इंडियन पब्लिक स्कूल से की। 2017 में उन्होंने ज्ञान ज्योति स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा 95% अंकों के साथ पास की।

2019 में उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय केशवपुरम, नई दिल्ली से 95.6% अंकों के साथ इंटरमीडिएट (मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री) किया। इसके बाद 2022 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जिसमें उन्हें 72.6% अंक मिले।

संजीव ने 2022 में ग्रेजुएशन के तुरंत बाद UPSC की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में वे मेन्स तक पहुँचे लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर 10 घंटे की पढ़ाई करते हुए यूट्यूब और कोचिंग संसाधनों की मदद से दोबारा प्रयास किया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 583वीं रैंक हासिल की।

संजीव का कहना है कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, शिक्षकों और खुद की मेहनत को जाता है। उनके परिवार में वह अकेले भाई हैं और उनकी बहन दिल्ली में ही स्नातक कर रही हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ संजीव की व्यक्तिगत जीत है बल्कि यह उन सभी ग्रामीण छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखते हैं।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications