Gold Price Today: खर्मास में भी रिकॉर्ड तेजी, सोना ₹1.40 लाख के करीब, चांदी ₹2.25 लाख पार

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 24, 2025 • 9:11 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
8 months ago
Gold Price Today: खर्मास में भी रिकॉर्ड तेजी, सोना ₹1.40 लाख के करीब, चांदी ₹2.25 लाख पार
तेजी, सोना ₹1.40 लाख के करीब, चांदी ₹2.25 लाख पार
Full Story: https://news.vews.in/gold-price-today-24-december-record-high
https://news.vews.in/gold-price-today-24-december-record-high
Copied
Gold Price Today: खर्मास में भी रिकॉर्ड तेजी, सोना ₹1.40 लाख के करीब, चांदी ₹2.25 लाख पार
  • लगातार तीसरे दिन सोना-चांदी ने बनाए नए ऑल-टाइम हाई
  • खर्मास के बावजूद बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी
  • चांदी ₹2.25 लाख किलो के पार, सोना ₹1.40 लाख करीब
  • एक्सपर्ट्स का अनुमान: आगे और महंगा हो सकता है सोना-चांदी
Today Gold Price: आमतौर पर खर्मास के दौरान बाजार में सुस्ती देखी जाती है, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है। सोना और चांदी दोनों ने 24 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन नए रिकॉर्ड बना दिए। बुलियन मार्केट में तेजी इतनी तेज है कि निवेशक और खरीदार दोनों हैरान हैं।

तीसरे दिन भी टूटा रिकॉर्ड, कीमतों में नई छलांग

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 दिसंबर को सोने के दाम में ₹352 की और बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,36,635 तक पहुंच गया। इससे एक दिन पहले यह ₹1,36,283 था। GST जोड़ने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत अब ₹1,40,734 प्रति 10 ग्राम हो गई है। यह स्तर अब तक का सबसे ऊंचा माना जा रहा है।

चांदी ने भी दिखाई चमक, ₹2.25 लाख किलो के पार

सोने के साथ-साथ चांदी की चाल भी बेहद तेज बनी हुई है। GST समेत चांदी की कीमत अब ₹2,25,522 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। बाजार जानकारों का कहना है कि औद्योगिक मांग और निवेश दोनों तरफ से चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।

अलग-अलग कैरेट में सोने के ताजा रेट

आज 23 कैरेट सोना ₹351 की बढ़त के साथ ₹1,36,088 प्रति 10 ग्राम पर खुला। GST जोड़ने के बाद इसकी कीमत ₹1,40,170 हो गई है। 22 कैरेट सोना ₹323 महंगा होकर ₹1,25,158 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो GST के साथ ₹1,28,912 बैठता है। 18 कैरेट सोने में भी ₹264 की तेजी आई और यह ₹1,02,467 पर पहुंच गया। वहीं 14 कैरेट सोना ₹205 बढ़कर ₹79,931 प्रति 10 ग्राम पर खुला। ये सभी रेट मेकिंग चार्ज के बिना हैं।

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें इस तेजी की बड़ी वजह हैं। बाजार को संकेत मिल रहे हैं कि US फेडरल रिजर्व 2026 में दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ऐसे माहौल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना और चांदी दोनों की मांग बढ़ रही है।

आगे कहां तक जा सकती है कीमत?

एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही रुझान बना रहा तो अगले साल चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। इस साल के अंत तक यह ₹2.10 लाख के आसपास रह सकती है। सोने को लेकर भी अनुमान मजबूत हैं। जानकारों का कहना है कि अगले साल सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर सकता है, जबकि इस साल के अंत तक यह ₹1.35 लाख के आसपास बना रह सकता है।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications