सोना चाँदी की कीमतों में तेजी आनी शुरू, दिवाली से पहले बढ़ने लगा है सोना चाँदी का भाव

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Sep 17, 2025 • 9:39 AM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
11 months ago
सोना चाँदी की कीमतों में तेजी आनी शुरू, दिवाली से पहले बढ़ने लगा है सोना चाँदी का भाव
दिवाली से पहले बढ़ने लगा है सोना चाँदी का भाव
Full Story: https://news.vews.in/gold-silver-rate-increase-before-dewali-festival
https://news.vews.in/gold-silver-rate-increase-before-dewali-festival
Copied
सोना चाँदी की कीमतों में तेजी आनी शुरू, दिवाली से पहले बढ़ने लगा है सोना चाँदी का भाव
Gold Rate : सोना चाँदी में निवेश और खरीदारी भारत में बड़ी मात्रा में होती है। भारत में शादी ब्याह के सीजन से लेकर त्योहारो के सीजन में ख़ास तौर पर सोना चाँदी से निर्मित वस्तुओ की खरीदारी की जाती है। और इन दिनों तो सोना चाँदी बाजारों में मांग चरम पर होती है। जिससे मांग अधिक होने से कीमतों में भी उछाल देखने को मिलता है। अभी सितम्बर माह में दिवाली की तैयारी शुरू हो रही है। काफी कम समय बचा है और दिवाली भारत में सबसे बड़े त्योहारो में से एक है। और इस अवसर पर जमकर सोना चाँदी की खरीदारी लोग करते है। अगर आप भी सोना चाँदी की खरीदारी करने का प्लान बना रहे है तो आपको देश में लागु सोना चाँदी की खुरदरा कीमतों के बारे में जानकारी होना जरुरी है। भारत बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से सोमवार से शुक्रवार के दिन सुबह एवं शाम के समय कीमते अपडेट की जाती है। जो पुरे देश में लागु होती है। हालाँकि पुरे देश में सोना चाँदी पर जो शुल्क जैसे की GST और अन्य लागु होता है वो इन कीमतों में शामिल नहीं होता है। पुरे देश में GST तो समान रूप से लागु होता है लेलेकिन आभूषण निर्माण की लागत अलग अलग होती है। इसलिए रेट में फर्क होता है। Gold Rate प्रति ग्राम के हिसाब से देखे तो फ़िलहाल IBJA क्वे मुताबिक फाइन गोल्ड (999) की कीमत फ़िलहाल 11,087 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। वही पर देश में सबसे अधिक खपत वाले 22 कैरेट Gold की कीमत प्रति ग्राम 10,821 रु बनी हुई है। जो की इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक है। अगर आपको इससे भी निचे की शुद्धता वाला सोना खरीदना है तो 20 कैरेट Gold की कीमत प्रति ग्राम 9,867 रु और 18 कैरेट सोने की कीमत 8,980 रु प्रति ग्राम पर चल रही है। ये आभूषण निर्माण में काफी अधिक उपयोग होता है। जबकि 14 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 7,151 रु पर बनी हुई है। जबकि चाँदी जो की 999 शुद्धता के साथ है उसकी कीमत फ़िलहाल 1,29,300 रु प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। साल 2024 के मुकाबले अगर देखे तो अभी साल 2025 सितम्बर माह में सोना और चाँदी दोनों ही धातुओं की कीमत में अच्छी खासी तेजी दर्ज हो रही है। पिछले साल सोना चाँदी की कीमत एक लाख रु से निचे ही बनी हुई थी लेकिन साल 2025 की शुरुआत से ही इन धातुओं की कीमते एक लाख रु से ऊपर चल रही है। इस साल काफी बड़े उतार चढ़ाव इन धातुओं की कीमतों में दर्ज हुए है। अगर आपको सोना चाँदी की खरीदारी करनी है तो आपको इन धातुओं के रोजाना के रेट देखने चाहिए क्योकि रोजाना इनमे बदलाव होते है। भारत में IBJA ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नया मोबाइल सेवा शुरू की है। इसके तहत, लोग 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर इन दरों को अपने फोन पर तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9004120120 या 022-23426971/022-23427459 पर कॉल किया जा सकता है। इसके साथ साथ सोशल मीडिया ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी आपको सोना चाँदी की कीमतों की जानकारी मिल जाती है। www.ibja.co की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी आप रेट्स की जानकारी ले सकते है। Note : आपको बता दे की IBJA द्वारा जो भी रेट होते है वो बिना GST एवं अन्य शुल्क के खुरदरा रेट होते है। मार्किट में यदि आप सोना चाँदी से निर्मित आभूषण या अन्य चीजे लेते है तो आपको GST के साथ निर्माण में जो खर्च लगता है वो भी देना होता है। इसलिए विश्वसनीय जवेलर्स से आपको आभूषण खरीदने चाहिए।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications