हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 25 सितंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 7, 2025 • 6:14 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
12 months ago
हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 25 सितंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना
तंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना
Full Story: https://news.vews.in/good-news-for-women-of-haryana-lado-laxmi-yojana-will-start-from-september-25
https://news.vews.in/good-news-for-women-of-haryana-lado-laxmi-yojana-will-start-from-september-25
Copied
हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी: 25 सितंबर से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये उनके बैंक खाते में मिलेंगे. यह राशि डीबीटी के जरिए सीधे खाते में आएगी. आइए जानते हैं इस योजना की खास बातें और जरूरी दस्तावेज कौन कौन से है.

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना

2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था. इस नारे ने वोटरों का दिल जीता और भाजपा ने बहुमत हासिल किया. अब नई सरकार ने इस वादे को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. पिछले विधानसभा सत्र में योजना के लिए बजट तय किया गया और अब यह 25 सितंबर से लागू हो रही है.

कौन ले सकता है लाभ

इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये या उससे कम है. पहले चरण में इन्हीं परिवारों को शामिल किया गया है. भविष्य में 1 लाख 80 हजार रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी शामिल करने की संभावना है.

जरूरी दस्तावेज

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए:

  • परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी): इसमें आय की जानकारी सत्यापित होनी जरूरी है.

  • आधार कार्ड: ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए.

  • इनकम सर्टिफिकेट: पीपीपी के जरिए बनवाया जा सकता है.

  • निवास प्रमाण: महिला या उनके पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना चाहिए. इसके लिए वोटर कार्ड, आधार कार्ड, मैरिज सर्टिफिकेट या दसवीं की मार्कशीट मान्य होगी.

  • बैंक खाता: पीपीपी से लिंक और अपडेटेड पासबुक जरूरी.

  • अन्य: पासपोर्ट साइज फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर.

कैसे मिलेगा पैसा

लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए हर महीने 2100 रुपये जमा होंगे. इसके लिए बैंक खाते को पीपीपी से जोड़ना अनिवार्य है. आवेदन के समय सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए.

यह योजना हरियाणा की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का बड़ा जरिया बनेगी. सरकार का कहना है कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. योजना की शुरुआत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और जल्द ही पात्र महिलाओं को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications