गूगल ने भारत में लॉन्च किया एआई प्लस प्लान, यूजर्स एडवांस फीचर्स का कर सकेंगे अब इस्तेमाल

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 4:12 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
गूगल ने भारत में लॉन्च किया एआई प्लस प्लान, यूजर्स एडवांस फीचर्स का कर सकेंगे अब इस्तेमाल
ान, यूजर्स एडवांस फीचर्स का कर सकेंगे अब इस्तेमाल
Full Story: https://news.vews.in/google-launches-ai-plus-plan-in-india-with-expanded-access-to-gemini-3-pro
https://news.vews.in/google-launches-ai-plus-plan-in-india-with-expanded-access-to-gemini-3-pro
Copied
गूगल ने भारत में लॉन्च किया एआई प्लस प्लान, यूजर्स एडवांस फीचर्स का कर सकेंगे अब इस्तेमाल
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। गूगल ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने भारत में गूगल एआई प्लस प्लान लॉन्च कर दिया है। गूगल का कहना है कि इस प्लान को यूजर्स के लिए लेटेस्ट गूगल एआई मॉडल्स और फीचर्स का इस्तेमाल कर बहुत कुछ क्रिएटिव करने के लिए डिजाइन किया गया है। गूगल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह प्लान एक एक्सेसिबबल प्राइस पर यूजर्स को उनकी प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी का लेवल बढ़ाने के लिए पावरफुल एआई टूल्स का एक्सेस देता है।" कंपनी ने प्लान के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि भारत में गूगल एआई प्लस 399 रुपए के मासिक शुल्क के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नए सब्सक्राइबर्स इस प्लान को पहले 6 महीनों के लिए मात्र 199 रुपए में ले सकते हैं। प्लान को लाने की जरूरत को लेकर गूगल ने कहा, "जेमिनी ऐप से लेकर नोटबुकएलएम तक भारत में हमारे यूजर्स एआई टूल्स का कई तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे देखकर हम बेहद खुश हैं। हम चाहते हैं कि इन एडवांस सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक यूजर्स ले सकें।" कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लान में यूजर्स को जेमिनी 3 प्रो का अधिक एक्सेस मिलेगा, जो कि जेमिनी ऐप में कंपनी का मोस्ट इंटेलिजेंट मॉडल है। इसके अलावा, यूजर्स को जेमिनी ऐप में कंपनी के लेटेस्ट इमेज जेनरेशन और एडिटिंग मॉडल नैनो बनाना प्रो का अधिक एक्सेस मिलेगा। यूजर्स को जेमिनी ऐप में वीडियो जेनरेशन और फ्लो जैसे क्रिएटिव टूल्स का एक्सेस मिलेगा। प्लान में जीमेल और डॉक्स के साथ जेमिनी का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को प्लान के साथ डीप रिसर्च और एनालिसिस के लिए अधिक एक्सेस मिलेगा। साथ ही, फोटोज, ड्राइव और जीमेल में 200 जीबी स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। अच्छी बात ये है कि यूजर इन सभी फायदों को अपने परिवार के पांच सदस्यों तक पहुंचा सकेगा। यह सिंगल प्लान के साथ अपग्रेडेड गूगल एक्सपीरियंस लेने का सबसे आसान तरीका होगा। --आईएएनएस एसकेटी/

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications