गुरुग्राम: फर्जी गेमिंग ऐप से करोड़ों की ठगी! सोहना पुलिस ने 4 साइबर ठगों को धर दबोचा, 23 लाख कैश और स्कॉर्पियो जब्त

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Nov 13, 2025 • 9:15 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
गुरुग्राम: फर्जी गेमिंग ऐप से करोड़ों की ठगी! सोहना पुलिस ने 4 साइबर ठगों को धर दबोचा, 23 लाख कैश और स्कॉर्पियो जब्त
 ठगी! सोहना पुलिस ने 4 साइबर ठगों को धर दबोचा, 23 लाख कैश और स्कॉर्पियो जब्त
Full Story: https://news.vews.in/gurugram-fraud-app-case
https://news.vews.in/gurugram-fraud-app-case
Copied
Haryana News: दिल्ली में हाल के बम धमाकों के बाद सतर्क हुई पुलिस की नाकाबंदी में गुरुग्राम के सोहना थाना क्षेत्र में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन गेमिंग ऐप चलाकर लोगों को चूना लगाने वाले चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनके पास से 23 लाख 94 हजार रुपये नकद, 14 फर्जी स्टांप पैड और ठगी में इस्तेमाल हुई लग्जरी स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस के द्वारा बरामद हुई है।

नाकाबंदी में कैसे फंसे ठग?

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि नूंह की तरफ भारी कैश लेकर चार लोग आ रहे हैं। टीम ने अम्बेडकर चौक पर स्पेशल नाकाबंदी लगा दी। रात करीब 11 बजे एक काली स्कॉर्पियो (HR-26XXXX) आती दिखी। जैसे ही गाड़ी रुकी तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसमें से 3 लाख 16 हजार रुपये बरामद हो गए। गाड़ी में सवार चारों युवकों की पहचान नूंह जिले के गांव चंदेनी निवासी सद्दाम, शाहरुख, मोसिम और मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई। पूछताछ में ये लोग घबरा गए और उल्टे-सीधे जवाब देने लगे। शक गहराते ही पुलिस ने तुरंत FIR काटी और मुख्य सरगना सद्दाम के घर पर दबिश दी।

घर से मिला 20 लाख का खजाना और फर्जी स्टांप पैड

आपको जानकार हैरानी होगी कि सद्दाम के घर छापेमारी में पुलिस के होश उड़ गए उनको वहां से 20 लाख 78 हजार रुपये नकद और 14 फर्जी स्टांप पैड बरामद हुए। बता दें ये स्टांप पैड फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल होते थे। पुलिस का दावा है कि ये ठग पिछले कई महीनों से “तीन पत्ती”, “रम्मी” जैसे फेक गेमिंग ऐप चला रहे थे ओर इनके जरिए ही ठगी का पूरा गिरोह चल रहा था।

16 करोड़ का लेन-देन, एक खाते में ही!

इसके बाद पुलिस के द्वारा तकनीकी जांच में जो खुलासा हुआ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। सद्दाम के बैंक खाते में अकेले 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन मिला। CDR और बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि ये लोग लोगों को “100 रुपये लगाओ, 10 हजार जीतो” जैसे लालच देकर पैसे ऐप में डलवाते थे। जैसे ही अमाउंट बड़ा होता तो फिर ये लोग ऐप क्रैश कर देते और पैसा गायब। सद्दाम ने पूछताछ में कबूल लिया, “हम लोग मिलकर फर्जी ऐप बनवाते थे। बाहर से दिखने में बिल्कुल असली लगते थे। जैसे ही कोई बड़ा अमाउंट जीतता तो हम सर्वर से यूजर को गायब कर देते। अब तक सैकड़ों लोग ठगे जा चुके हैं।”

कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड

आपको बता दें कि इस मामले में 12 नवंबर को सभी चारों आरोपियों को सोहना कोर्ट में पेश किया गया ओर वहां पुलिस ने रिमांड मांगी तो जज साहब ने 6 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। अब पुलिस बाकी बैंक खातों, फर्जी ऐप डेवलपर्स और ठगी के शिकार लोगों की लिस्ट निकाल रही है कि इसके तार अब आगे कहां तक जा रहे है। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने कहा, “ऐसे फर्जी ऐप हर दिन नए-नए नाम से आते हैं। कोई भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अगर ठगी हुई हो तो तुरंत साइबर थाने में शिकायत करें।” आपको बता दें कि पुलिस का दावा है कि ये गैंग पूरे हरियाणा-राजस्थान में सक्रिय था। अब इनके तार दिल्ली-एनसीआर के बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क से भी जुड़ते दिख रहे हैं इसलिए आप सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications