हम चाहते हैं देश में पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव हों : राजेश ठाकुर

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 6:23 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
हम चाहते हैं देश में पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव हों : राजेश ठाकुर
ुनाव हों : राजेश ठाकुर
Full Story: https://news.vews.in/ham-chaahate-hain-desh-mein-pooree-tarah-nishpaksh-chunaav-ho-raajesh-thaakur
https://news.vews.in/ham-chaahate-hain-desh-mein-pooree-tarah-nishpaksh-chunaav-ho-raajesh-thaakur
Copied
हम चाहते हैं देश में पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव हों : राजेश ठाकुर
रांची, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड से कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी, एसआईआर जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे हैं, जनता भी इन सवालों के जवाब जानना चाहती है। हम तो चाहते हैं कि देश में पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं। कांग्रेस नेता का यह बयान उस वक्त आया है जब लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने संबोधन में तीन सवाल पूछे। उनमें पहला सवाल उन्होंने चुनाव आयुक्त से जुड़ा पूछा। उन्होंने पूछा क्यों सीजेआई को चुनाव आयुक्त के चयन से अलग किया गया है? दूसरा सवाल उन्होंने पूछा कि दिसंबर 2023 में सरकार ने कानून बदला, जिसके तहत चुनाव आयुक्तों को इम्युनिटी दी गई। सीसीटीवी को लेकर कानून क्यों बदले गए। तीसरा सवाल उन्होंने पूछा कि ऐसा कानून क्यों बनाया गया, जिसके तहत चुनाव आयोग 45 दिनों के बाद फुटेज को नष्ट कर दे। राहुल के इन सवालों को लेकर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि सीधा सवाल यह है कि अगर वोटिंग प्रक्रिया की सीसीटीवी से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है, तो रिकॉर्डिंग डिलीट कराने की बात क्यों आई? मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में फेरबदल क्यों किया गया? हम तो यही चाहते हैं कि देश में पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव हों। हाल में जो गड़बड़ियां हुई हैं, उनका सुधार होना चाहिए। सरकार को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए और चुनाव आयोग के दुरुपयोग को रोका जाना चाहिए। वंदे मातरम मुद्दे पर राजेश ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले इस तरह के मुद्दे तैयार करके रखते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने वंदे मातरम गाने का काम कब किया? जब इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल हो रही है, तब वंदे मातरम की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि यह बस ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। सवाल यह भी है कि संघ के लोग पहले वंदे मातरम क्यों नहीं गाते थे? इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। पंडित नेहरू ने देश की जम्हूरियत को मजबूत किया। उनके कारण ही एक चाय वाला भी देश का प्रधानमंत्री बन सका। नेहरू और कांग्रेस को कोसकर भाजपा अपना डर और भय छिपाना चाहती है। समय आने पर जनता इसका पूरा जवाब देगी। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications