Haryana में कमर्शियल वाहनों पर बड़ा फैसला, 1 जनवरी से कमर्शियल फ्लीट में सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही जोड़े जा सकेंगे।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 20, 2025 • 6:59 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
Haryana में कमर्शियल वाहनों पर बड़ा फैसला, 1 जनवरी से कमर्शियल फ्लीट में सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही जोड़े जा सकेंगे।
ा,   1 जनवरी से कमर्शियल फ्लीट में सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही जोड़े जा सकेंगे।
Full Story: https://news.vews.in/haryana-commercial-vehicles-cng-electric-rule
https://news.vews.in/haryana-commercial-vehicles-cng-electric-rule
Copied
Haryana में कमर्शियल वाहनों पर बड़ा फैसला,   1 जनवरी से कमर्शियल फ्लीट में सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक वाहन ही जोड़े जा सकेंगे।
Haryana News: हरियाणा में सड़कों पर दौड़ने वाले कमर्शियल वाहनों की तस्वीर आने वाले समय में तेजी से बदलने वाली है। राज्य सरकार ने वायु प्रदूषण को लेकर अब निजी सेक्टर पर भी सीधा फोकस कर दिया है। ट्रांसपोर्ट से जुड़े एग्रीगेटर्स, डिलीवरी प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए पर्यावरणीय नियम लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है जिनका असर सीधे उनके वाहन बेड़े पर पड़ेगा। परिवहन विभाग की प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक अब कंपनियां अपने कमर्शियल फ्लीट के लिए पेट्रोल या डीजल से चलने वाले नए वाहन नहीं जोड़ सकेंगी। 1 जनवरी से जो भी नया वाहन किसी कंपनी के बेड़े में शामिल होगा वह केवल CNG या इलेक्ट्रिक विकल्प में ही मान्य होगा। विभाग का मानना है कि शहरी इलाकों में बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण कमर्शियल ट्रांसपोर्ट भी है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नई खरीद पर सख्ती बरती जायेगी और पुराने वहीं पर नजर

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस फैसले का सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ेगा जो रोजाना हजारों वाहनों के जरिए डिलीवरी, टैक्सी या लॉजिस्टिक्स सेवाएं देती हैं। हालांकि फिलहाल यह नियम नए वाहनों की खरीद तक सीमित रखा गया है। पहले से चल रहे पेट्रोल-डीजल वाहनों को लेकर आगे की रणनीति अलग चरण में तय की जाएगी।

नियम तय करने से पहले मांगी गई आपत्तियां

परिवहन विभाग ने संकेत दिए हैं कि अंतिम अधिसूचना जारी करने से पहले संबंधित कंपनियों, एजेंसियों और अन्य हितधारकों को अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए सात दिन का समय तय किया गया है जिसमें सुझाव या आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। विभाग का कहना है कि व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

2026 से दायरा और बढ़ेगा

परिवहन आयुक्त अतुल कुमार के अनुसार 1 जनवरी 2026 से नियम और ज्यादा सख्त हो जाएंगे। उस तारीख के बाद 3.5 टन तक के चारपहिया वाहन और दोपहिया वाहन भी तभी किसी कमर्शियल बेड़े में जोड़े जा सकेंगे ओर जब वे वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मानकों पर खरे उतरेंगे। इसका मकसद NCR और उससे सटे इलाकों में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है।

लाइसेंस प्रक्रिया में भी बदलाव होगा

केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में एग्रीगेटर्स को मिलने वाले लाइसेंस की प्रक्रिया में भी संशोधन किया गया है। अब वही कंपनियां लाइसेंस के योग्य मानी जाएंगी जो अपने बेड़े को धीरे-धीरे स्वच्छ ईंधन की ओर शिफ्ट करेंगी और तय पर्यावरणीय शर्तों का पालन करेंगी। नए नियमों में NCR क्षेत्र को विशेष रूप से शामिल किया गया है। यहां काम करने वाली कंपनियों को अपने बेड़े में केवल CNG या इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और अन्य स्वीकृत स्वच्छ वाहन ही शामिल करने की अनुमति होगी। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर कुछ हद तक अंकुश लगेगा और हवा की गुणवत्ता में सुधार दिखेगा।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications