हरियाणा में घने कोहरे का कहर, रेवाड़ी में ठिठुरन बढ़ी, बारिश न होने से सर्दी और तेज

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Jan 6, 2026 • 8:28 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
हरियाणा में घने कोहरे का कहर, रेवाड़ी में ठिठुरन बढ़ी, बारिश न होने से सर्दी और तेज
ं ठिठुरन बढ़ी, बारिश न होने से सर्दी और तेज
Full Story: https://news.vews.in/haryana-fog-cold-wave-rewari-weather-update
https://news.vews.in/haryana-fog-cold-wave-rewari-weather-update
Copied
  • घने कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन
  • रेवाड़ी में सुबह से सड़कों पर धीमी रफ्तार
  • बारिश नहीं होने से सूखी सर्दी का असर
  • अलाव के सहारे लोग कर रहे हैं बचाव
हरियाणा में मंगलवार की सुबह एक बार फिर घने कोहरे और शीतलहर के साथ शुरू हुई। दो दिन की हल्की राहत के बाद सोमवार रात से मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह होते-होते कोहरे की मोटी परत पूरे इलाके पर छा गई। ठंडी हवा के साथ ओस की अधिकता ने माहौल को और भी सिहरन भरा बना दिया। रेवाड़ी में दिन की शुरुआत बेहद कम दृश्यता के साथ हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई जगह ऐसा महसूस हुआ मानो हल्की बूंदाबांदी हो रही हो लेकिन असल में यह ओस की अधिकता का असर था। सुबह-सुबह बाहर निकलने वालों को ठंड ने बेहाल कर दिया। इस सर्दी में बारिश का इंतजार अब तक अधूरा ही रहा है। दिसंबर का पूरा महीना सूखा बीता और जनवरी के शुरुआती छह दिन भी बिना बारिश के निकल गए। नवंबर के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी थी लेकिन नमी न मिलने के कारण सर्दी और ज्यादा चुभने लगी है। मंगलवार को ठंड का असर पिछले दो दिनों की तुलना में ज्यादा महसूस किया गया। सुबह और शाम की ठिठुरन ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। सोमवार को दोपहर बाद धूप जरूर निकली थी लेकिन ठंडी हवा के चलते राहत सीमित रही। मंगलवार को भी सुबह के समय धूप निकलने के आसार कमजोर नजर आए। सोमवार को दिन में धूप के बावजूद अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। लगातार कम तापमान और कोहरे ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications