हरियाणा में भूमिहीनों को 100 गज के प्लॉट, पीएम आवास से जुड़कर मिलेगा घर: सीएम नायब सैनी

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 21, 2025 • 7:53 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
8 months ago
हरियाणा में भूमिहीनों को 100 गज के प्लॉट, पीएम आवास से जुड़कर मिलेगा घर: सीएम नायब सैनी
, पीएम आवास से जुड़कर मिलेगा घर: सीएम नायब सैनी
Full Story: https://news.vews.in/haryana-landless-100-gaj-plot-pm-awas-nayab-saini
https://news.vews.in/haryana-landless-100-gaj-plot-pm-awas-nayab-saini
Copied
हरियाणा में भूमिहीनों को 100 गज के प्लॉट, पीएम आवास से जुड़कर मिलेगा घर: सीएम नायब सैनी
  • भूमिहीनों को 100 गज प्लॉट देने का ऐलान
  • शहरी गरीबों को 30 गज प्लॉट मिलेंगे
  • किसानों को 116 करोड़ मुआवजा सरकार जारी करेगी
  • गांवों को शहर जैसी सुविधाएं जिसके लिए हर गावं को 21 लाख
Haryana News: हरियाणा सरकार ने भूमिहीन और जरूरतमंद परिवारों के लिए अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऐलान किया है कि राज्य के भूमिहीन लोगों को 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर मकान निर्माण के लिए तय आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ प्लॉट देना नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थी वास्तव में अपने घर में रह सकें।

लाडवा दौरे में जमीन पर दिखी सरकार की तैयारी

शनिवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का फायदा कागजों तक सीमित न रहे, इसके लिए प्रशासन को जवाबदेह बनाया जा रहा है।

शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गज के प्लॉट

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शहरी आवास योजना के तहत अब तक करीब 15 हजार लोगों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। उन्होंने संकेत दिए कि योजना की दूसरी किस्त के तहत भी जल्द ही इतनी ही संख्या में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे जिससे शहरी गरीबों को राहत मिलेगी।

युवाओं के लिए रोजगार और किसानों को मुआवजा

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां लाने की तैयारी कर रही है, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ सकें। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में बारिश के कारण जलभराव से जिन किसानों की फसलें खराब हुई थीं, उन्हें 116 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जा चुकी है।

गांवों को शहर जैसी सुविधाएं देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महासंग्राम विकास योजना के तहत गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रह्लादपुर और बदरपुर गांवों के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सभी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।

बनी गांव के लिए 21 लाख की घोषणा

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बनी गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी इलाके के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications