हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: 12 जिलों में यलो अलर्ट, गुरुग्राम ऑफिस टाइमिंग बदली – प्रदूषण से राहत की कोशिश!

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 22, 2025 • 5:49 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: 12 जिलों में यलो अलर्ट, गुरुग्राम ऑफिस टाइमिंग बदली – प्रदूषण से राहत की कोशिश!
12 जिलों में यलो अलर्ट, गुरुग्राम ऑफिस टाइमिंग बदली – प्रदूषण से राहत की कोशिश!
Full Story: https://news.vews.in/haryana-thand-kohra-yellow-alert-gurugram-office-timing-grap-4-2025
https://news.vews.in/haryana-thand-kohra-yellow-alert-gurugram-office-timing-grap-4-2025
Copied
हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: 12 जिलों में यलो अलर्ट, गुरुग्राम ऑफिस टाइमिंग बदली – प्रदूषण से राहत की कोशिश!
  • हरियाणा में ठंड और कोहरे का डबल अटैक हो रहा है ओर 12 जिलों में IMD यलो अलर्ट जारी किया है।
  • प्रदेश में 24 दिसंबर से और तेज सर्दी के साथ पाला पड़ने की आशंका है।
  • गुरुग्राम में GRAP-4 के तहत सरकारी ऑफिस टाइमिंग बदली गई है ओर निजी संस्थानों को WFH की एडवाइजरी जारी की गई है।
चंडीगढ़/गुरुग्राम (Vews News): सर्दी की दस्तक अब हरियाणा को अपनी चपेट में ले चुकी है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरन भरी ठंड के हवाले कर दिया है। सुबह-सुबह घना कोहरा छा रहा है जिससे न केवल विजिबिलिटी जीरो हो जा रही है बल्कि दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं जबकि किसान अपनी फसलों को पाले से बचाने की जुगत में लगे हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को दिन भर कोहरा छाया रहा ओर दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की सी धूप नजर आई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 22 दिसंबर के लिए प्रदेश के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जीटी बेल्ट के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला के अलावा यमुनानगर, कैथल, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह (मेवात) शामिल हैं। इन इलाकों में सुबह के समय कोहरा इतना घना है कि वाहन चालक हेडलाइट्स जलाकर भी मुश्किल से रास्ता देख पा रहे हैं। हादसों का खतरा बढ़ गया है,ल और पुलिस ने लोगों से धीमी गति से गाड़ी चलाने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो गई हैं। इससे ठंड का असर और गहरा हो रहा है। आईएमडी की ओर से कहा गया है कि 24 दिसंबर से हवाओं का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। उत्तरी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं सूखी ठंड लाएंगी जिससे पाला पड़ने की आशंका है। किसानों के लिए यह चिंता की बात है क्योंकि सरसों, गेहूं और सब्जियों की फसलें प्रभावित हो सकती हैं। कई किसान रातभर खेतों में जागकर सिचाई कर रहे हैं ताकि पाला न पड़े ओर उसका असर फसलों पर ना होने पाये। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की मार भी कम नहीं है। घने कोहरे और प्रदूषण के मिश्रण से हवा जहरीली हो गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जीआरएपी स्टेज-4 लागू कर दिया है। आपको बता दें कि गुरुग्राम जिला प्रशासन ने इसके तहत बड़ा फैसला लिया है। जिला उपायुक्त अजय कुमार ने सभी सरकारी और नगर निकाय कार्यालयों के लिए स्टैगर्ड टाइमिंग लागू करने के आदेश दिए हैं। इसका मकसद सड़कों पर ट्रैफिक कम करना और वाहनों से निकलने वाले धुएं पर काबू पाना है। नई व्यवस्था के अनुसार राज्य सरकार के अधीन कार्यालय अब सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम, सोहना नगर परिषद, पटौदी मंडी और फर्रुखनगर नगर समिति के ऑफिस सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे। निजी कंपनियों और संस्थानों को भी वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि इससे ठंड और प्रदूषण से बचाव तो होगा लेकिन दफ्तर जाने वालों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications