हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म! क्या होगा असर?

Breaking Team
Breaking Team Official | Verified Expert • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 7, 2025 • 11:40 AM
V
Vews
BREAKING
Breaking Team
Breaking Team
12 months ago
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म! क्या होगा असर?
 क्या होगा असर?
Full Story: https://news.vews.in/health-and-life-house-of-art-closing-what-will-be-the-impact
https://news.vews.in/health-and-life-house-of-art-closing-what-will-be-the-impact
Copied
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म! क्या होगा असर?
हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस अब जीएसटी के दायरे से बाहर हो रहे है. सरकार के इस बड़े फैसले से इंश्योरेंस सस्ता होने की उम्मीद पूरी पूरी जताई जा रही है. जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी हटाने का ऐलान किया है. इसका मकसद है इंश्योरेंस को आम लोगों की पहुंच में लाना और देश में बीमा कवरेज बढ़ाना.

सस्ता इंश्योरेंस, ज्यादा कवरेज

इंश्योरेंस कंपनियों ने इस कदम को सराहा है. बजाज आलियांज के सीईओ डॉ. तपन सिंघल ने इसे ऐतिहासिक बताया है. उनके मुताबिक:
"यह फैसला लाखों लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को किफायती बनाएगा." वहीं, बीमापे फिनश्योर के सीईओ हनुत मेहता ने कहा, "जीएसटी हटने से प्रीमियम की शुरुआती लागत कम होगी. इससे नए ग्राहक खासकर युवा इंश्योरेंस की ओर आकर्षित होंगे."

चुनौती बन सकता है इनपुट टैक्स क्रेडिट

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी छूट का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब इंश्योरेंस कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मिलता रहे. अभी कंपनियां 8-10% आईटीसी क्लेम करती हैं जो उनकी लागत कम करता है. अगर आईटीसी हटा तो ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ सकती है जिसका असर प्रीमियम की कीमतों पर पड़ सकता है. मेहता ने कहा,
"कंपनियों को बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा प्रीमियम में जोड़ना पड़ सकता है."
यह कदम इंश्योरेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है लेकिन आईटीसी पर स्थिति साफ होना जरूरी है. भारतीय बीमा नियामक (IRDAI) जल्द ही इस बारे में दिशानिर्देश जारी करेगा. अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में ज्यादा लोग इंश्योरेंस की सुरक्षा का फायदा उठा सकेंगे.
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Breaking Team Official | Verified Expert • 28 Feb, 2026 Editor

Fast and reliable breaking news alerts on important global and regional events.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications