धराली, उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, वीडियो में कैद हुए दर्दनाक मंजर
वीडियो में दिखी तबाही
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अचानक आई बाढ़ ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया। पानी के साथ मलबा और पत्थरों का प्रवाह इतना तेज था कि घर, दुकानें और सड़कें कुछ ही सेकंड में बर्बाद हो गईं। वीडियो में एक व्यक्ति की आवाज सुनाई देती है, जहां वह अपनी पत्नी से कहता है, "भागो," जबकि पत्नी जवाब देती है, "यहां तक नहीं आएगा।" हालांकि, बाढ़ का कहर इतना भयानक था कि उनकी बातें सच नहीं हुईं।धराली उत्तरकाशी भयंकर त्रासदी का नया वीडियो आया सामने ? तबाही के मंजर को देख पत्नी बोली भागो पति बोला यहाँ तक नहीं आयेगा #Uttarakhand #Uttarkashi #DharaliDisaster pic.twitter.com/ua1T5ACvZA — Pyara Uttarakhand प्यारा उत्तराखंड (@PyaraUKofficial) August 5, 2025
राहत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं लेकिन मौसम की खराबी और भौगोलिक स्थिति के कारण ये कार्य मुश्किल हो रहे हैं।उत्तरकाशी की आपदा में आर्मी के करीब 9 जवानों के लापता होने की सूचना है। हर्षिल में आर्मी बेस कैंप है। यहां भारी लैंडस्लाइड हुआ है। Video में देख सकते हैं कि पहाड़ से मोटे-मोटे बोल्डर गिरे हैं। फ्लड की रफ्तार भयावाह है। pic.twitter.com/wbDc93Na8P — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 5, 2025
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा "बाढ़ का पानी इतना तेज था कि पूरा गांव तबाह हो गया। हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।"अपनों को आगाह करने चीखते चिल्लाते लोग और अचानक आयी बाढ़ का तांडव pic.twitter.com/RRGuj0qONd — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 5, 2025