रेलवे का बड़ा तोहफा: हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, दिल्ली-लालगढ़ रेल सेवा भी शुरू

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 18, 2025 • 10:09 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
10 months ago
रेलवे का बड़ा तोहफा: हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, दिल्ली-लालगढ़ रेल सेवा भी शुरू
्रेन की शुरुआत, दिल्ली-लालगढ़ रेल सेवा भी शुरू
Full Story: https://news.vews.in/hisar-jaipur-special-train
https://news.vews.in/hisar-jaipur-special-train
Copied
रेलवे का बड़ा तोहफा: हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, दिल्ली-लालगढ़ रेल सेवा भी शुरू
हरियाणा और राजस्थान के लोगों के लिए रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है और कई स्पेशल ट्रेनों की शुरआत करके आम लोगों को यात्रा में सहूलियत देने की कोशिश की है. रेलवे की तरफ से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए भी विशेष ट्रैन चलाने का एलान कर दिया है. आइये जानते है कौन कौन सी नई ट्रेन की शुरुआत हो रही है और इनका टाइम टेबल क्या रहने वाला है - हरियाणा और राजस्थान के परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर आ गई है! उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा-2025 के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। हिसार से जयपुर के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, साथ ही रेवाड़ी-सीकर रूट की दो ट्रेनों को जयपुर तक अस्थाई रूप से बढ़ाया गया है। इससे हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी।

हिसार-जयपुर स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04707 (हिसार-खातीपुरा स्पेशल) 18 से 20 सितंबर तक रात 10:55 बजे हिसार से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04708 (खातीपुरा-हिसार स्पेशल) 19 से 21 सितंबर तक सुबह 7:30 बजे खातीपुरा से चलेगी और शाम 5:50 बजे हिसार पहुंचेगी। ठहराव: हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई और दौसा। कोच: 13 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे।

रेवाड़ी-सीकर ट्रेनों का जयपुर तक विस्तार

रेलवे ने ट्रेन नंबर 54804 (रेवाड़ी-जयपुर) को 18 से 20 सितंबर तक रेवाड़ी से दोपहर 3:10 बजे रवाना करेगी, जो रात 8:50 बजे सीकर पहुंचेगी और रात 11:50 बजे जयपुर। वापसी में ट्रेन नंबर 54803 (जयपुर-रेवाड़ी) 19 से 21 सितंबर तक सुबह 4:00 बजे जयपुर से चलेगी, सुबह 6:30 बजे सीकर पहुंचेगी और दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी।

दिल्ली-लालगढ़ रेल सेवा

इसके अलावा, ट्रेन नंबर 22472 (दिल्ली सराय-लालगढ़) 19 सितंबर से सुबह 8:40 बजे दिल्ली सराय से रवाना होकर दोपहर 4:15 बजे बीकानेर और 4:40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22471 (लालगढ़-दिल्ली सराय) 20 सितंबर से सुबह 9:00 बजे लालगढ़ से चलेगी और शाम 5:20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। रेलवे के इस कदम से हरियाणा और राजस्थान के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications