पहचाने कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत , सरल उपाय से बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को अटूट कवच

Immune System हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है यह हमारे पूरे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है घरेलू उपाय से भी आप इसे बहुत ही मजबूत बना सकते हैं जिससे लंबी स्वास्थ्य अवधि मिलेगी।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Aug 21, 2025 • 4:42 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
12 months ago
पहचाने कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत , सरल उपाय से बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को अटूट कवच
ल उपाय से बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को अटूट कवच
Immune System हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है यह हमारे पूरे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है घरेलू उपाय से भी आप इसे बहुत ही मजबूत बना सकते हैं जिससे लंबी स्वास्थ्य अवधि मिलेगी।
Full Story: https://news.vews.in/identifying-signs-of-a-weakened-immune-system-build-your-immune-system-with-simple-steps-unbreakable-armor
https://news.vews.in/identifying-signs-of-a-weakened-immune-system-build-your-immune-system-with-simple-steps-unbreakable-armor
Copied
पहचाने कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत , सरल उपाय से बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को अटूट कवच
The News Tv India Official

पहचाने कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत , सरल उपाय से बनाएं अपने इम्यून सिस्टम को अटूट कवच

हमारा इम्यून सिस्टम यानि रोग-प्रतिरोधक क्षमता हमारे शरीर की सुरक्षा प्रणाली है जो वायरस, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक चीज़ों से लड़ती है। लेकिन वर्तमान समय में हम अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं जिसकी वजह से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम जाने अनजाने में कमजोर हो जाता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कमजोर Immune System के प्रमुख संकेत क्या है और इसे कैसे मजबूत बनाया जाए।

इम्यून सिस्टम क्या है ?

इम्यून सिस्टम जिसे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कहा जाता है शरीर की एक स्वाभाविक सुरक्षा प्रणाली है जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ती है। यह एक जटिल नेटवर्क होता है जिसमें खास तरह की कोशिकाएं, प्रोटीन, ऊतक और अंग शामिल होते हैं।

• यह शरीर में घुसने वाले हानिकारक जीवाणु जैसे बैक्टीरिया, वायरस, और फंगस की पहचान कर उन्हें खत्म कर देते हैं। 

The News Tv India Official

कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत

अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो आपको अपने शरीर में ऐसे कई सिम्टम्स दिखेंगे जिससे आप यह जान सकते हैं।आपके शरीर में यदि बार-बार सर्दी, खांसी, बुखार जैसे संक्रमण हो रहे हों, तो यह इम्यूनिटी कमजोर होने की निशानी हो सकती है। 

• इसके अलावा लगातार थकान, जख्मों का धीमा भरना, बार-बार संक्रमण लगना, और एलर्जी का बढ़ना भी कमजोर इम्यून सिस्टम के संकेत होते हैं। ऐसे में हमारा शरीर रोगों से लड़ने में पीछे रह जाता है।

बनाए इम्यूनिटी को कवच सा मजबूत 

अगर आप कम्युनिटी सिस्टम भी काफी कमजोर है और बार-बार आपको बीमारियां घेर लेती है तो आपको अपने इम्यूनिटी सिस्टम पर ध्यान देने की जरूरत है ऐसे कई सारे उपाय है जिन्हें करने के बाद अपने इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांग कर सकते हैं जो कि निम्न हैं - 

लें पौष्टिक आहार 

आपको अपने डाइट में पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें, नट्स और विटामिन सी, डी से भरपूर खाद्य पदार्थ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। संतुलित आहार हमारे शरीर को आवश्यक पोषण देकर रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है।

करें नियमित व्यायाम 

आपको रोज व्यायाम करना चाहिए। हल्की फुल्की एक्सरसाइज, रनिंग, योग और ध्यान आपको तनाव कम करने के साथ इम्यून सिस्टम को सक्रिय बनाते हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि आपको फिट और स्वस्थ रखती है।

पर्याप्त नींद से शरीर को आराम दें

नींद हमारे शरीर की मरम्मत प्रक्रिया में मदद करती है। जब हम अच्छी नींद लेते हैं तो हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है और बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है।

तनाव और चिंता से छुटकारा पाएं

आपको जितना हो सके उतना अपने मन और दिमाग को शांत रखना चाहिए। ज्यादा तनाव लेने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है जो इम्यूनिटी को कमजोर करता है। इसलिए मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन, गहरी सांस लेना और पॉजिटिव सोच को अपनाएं।

The News Tv India Official

हाइजीन पर ध्यान दें

आपको अपने चारों तरफ साफ सफाई पर जरूर ध्यान देना चाहिए। साफ-सफाई और हाथों को नियमित धोना संक्रमण फैलने से बचाता है। इससे इम्यून सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और वह अपनी ऊर्जा सही तरीके से काम में ले पाता है।

प्राकृतिक उपायों से इम्यूनिटी बढ़ाएं

ऐसी कोई प्राकृतिक उपाय हैं जिनसे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।

The News Tv India Official

• हल्दी दूध, अदरक की चाय, तुलसी, काली मिर्च और तुलसी जैसे आयुर्वेदिक उपाय शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से बढ़ाते हैं और आपको कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं।

मजबूत इम्यून सिस्टम का महत्व

एक मजबूत इम्यून सिस्टम न केवल आपको बीमारियों से बचाता है बल्कि आपकी ऊर्जा को भी बढ़ाए रखता है। यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखने का काम करता है जिससे आप तनाव और उम्र बढ़ने के प्रभावों से लड़ सकते हैं। इससे आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications