पुरुषों में निरन्तर बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा , जानें इसके शुरुआती लक्षण और उपाय

Prostate Cancer बहुत आम होता जा रहा है अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा बीमारी भी बन सकती है यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलता है इसलिए इससे बचाव जरूरी है।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 16, 2025 • 12:47 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
पुरुषों में निरन्तर बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा , जानें इसके शुरुआती लक्षण और उपाय
ंसर का खतरा , जानें इसके शुरुआती लक्षण और उपाय
Prostate Cancer बहुत आम होता जा रहा है अगर इसका समय पर इलाज न कराया जाए तो यह जानलेवा बीमारी भी बन सकती है यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलता है इसलिए इससे बचाव जरूरी है।
Full Story: https://news.vews.in/increasing-risk-of-prostate-cancer-in-men-know-its-early-signs-and-symptoms
https://news.vews.in/increasing-risk-of-prostate-cancer-in-men-know-its-early-signs-and-symptoms
Copied
पुरुषों में निरन्तर बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा , जानें इसके शुरुआती लक्षण और उपाय
The News Tv India Official

पुरुषों में निरन्तर बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर का खतरा , जानें इसके शुरुआती लक्षण और उपाय 

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है जो प्रोस्टेट ग्रंथि में शुरू होती है। यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और मलाशय के सामने होती है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य का सही से ध्यान ना रख पाने के कारण बढ़ती उम्र के वजह से यह कैंसर बहुत आम होता जा रहा है Prostate Cancer से जुड़ी सभी जानकारी आपको डिटेल्स में बताते हैं। 

क्या है प्रोस्टेट कैंसर 

प्रोस्टेट कैंसर तब होता है जब प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। यह पुरुषों में दूसरा सबसे आम कैंसर है यह विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में होता है। शुरुआती चरणों में यह धीरे-धीरे बढ़ता है और लक्षण दिखाई नहीं देते लेकिन समय के साथ यह अन्य अंगों तक फैल सकता है। 

प्रोस्टेट कैंसर के रिस्की फैक्टर्स

कई कारक प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं जैसे उम्र 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और जेनेटिक म्यूटेशन से होता है। इसके अलावा खराब आहार, मोटापा, और धूम्रपान भी जोखिम को बढ़ाते हैं। 2025 में हुए शोध के अनुसार, उच्च वसा युक्त आहार और विटामिन डी की कमी भी इस रोग से जुड़ी हो सकती है।

The News Tv India Official

शुरुआती लक्षणों को पहचानें

प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर अस्पष्ट होते हैं जैसे पेशाब करने में कठिनाई, बार-बार पेशाब आना विशेषकर रात में या मूत्र में रक्त का आना। कुछ पुरुषों को कमर दर्द या श्रोणि क्षेत्र में प्रॉब्लम भी हो सकती है। ये लक्षण अन्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं।इसलिए समय पर जांच महत्वपूर्ण है।

READ MORE - बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे जवान , आज से ही खाने में शामिल करें विटामिन D से युक्त फूड सप्लीमेंट्स

निदान के लिए आधुनिक तकनीकें

प्रोस्टेट कैंसर का पता लगाने के लिए PSA रक्त परीक्षण और डिजिटल रेक्टल एग्जामिनेशन आम हैं। 2025 में एमआरआई-गाइडेड बायोप्सी और पीईटी स्कैन जैसी उन्नत तकनीकों ने निदान को और सटीक बना दिया है। ये तकनीकें कैंसर के स्थान और उसकी गंभीरता को बेहतर ढंग से समझने में मदद करती हैं।

The News Tv India Official

प्रोस्टेट कैंसर में लाइफस्टाइल

स्वस्थ जीवनशैली प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है। फल, सब्जियां, और साबुत अनाज से भरपूर आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव इंपॉर्टेंट हैं। 2025 के अध्ययनों ने दिखाया है कि हल्दी और हरी चाय जैसे एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थ प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

शुरुआती जांच की इंपॉर्टेंस 

शुरुआती जांच प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के लिए जरूरी है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों को नियमित PSA परीक्षण और डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए खासकर अगर परिवार में कैंसर रहा हो। प्रारंभिक अवस्था में पकड़े जाने पर यह रोग अक्सर पूरी तरह ठीक हो सकता है।

The News Tv India Official

प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के उपाय

हालांकि प्रोस्टेट कैंसर को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता लेकिन कुछ उपाय जोखिम को कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ काम करने होंगे जैसे धूम्रपान छोड़ना, वजन नियंत्रित रखना, और नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा विटामिन डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार भी सहायक हो सकता है।

READ MORE - बार-बार सांस का फूलना हो सकता है गंभीर खतरे की निशानी जाने कारण और इसके बचाव के उपाय

अगर आप को Prostate Cancer से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications