पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त: सिंधु जल संधि निलंबित, वीजा और राजनयिक संबंधों पर रोक

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाँच महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Apr 24, 2025 • 12:35 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
12 months ago
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त: सिंधु जल संधि निलंबित, वीजा और राजनयिक संबंधों पर रोक
ु जल संधि निलंबित, वीजा और राजनयिक संबंधों पर रोक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाँच महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।
Full Story: https://news.vews.in/india-strict-after-pahalgam-terror-attack-indus-waters-treaty-suspended-visa-and-diplomatic-relations-suspended
https://news.vews.in/india-strict-after-pahalgam-terror-attack-indus-waters-treaty-suspended-visa-and-diplomatic-relations-suspended
Copied
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त: सिंधु जल संधि निलंबित, वीजा और राजनयिक संबंधों पर रोक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सख्त: सिंधु जल संधि निलंबित, वीजा और राजनयिक संबंधों पर रोक

नई दिल्ली – पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाँच महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया।

सीसीएस की बैठक में लिए गए पाकिस्तान के खिलाफ पांच सख्त निर्णय | 

1. सिंधु जल संधि निलंबित

भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह संधि अब तक भारत-पाक के बीच सहयोग का प्रतीक मानी जाती रही थी, लेकिन अब भारत ने इसे रोकते हुए कड़ा संदेश दिया है।

2. अटारी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट बंद

भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार और लोगों के आवागमन का मुख्य जरिया रहे अटारी ICP को बंद कर दिया गया है। जो लोग पहले से भारत में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें 1 मई 2025 तक लौटने की अनुमति दी गई है।

3. पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा प्रतिबंध

पाकिस्तानी नागरिक अब SAARC Visa Exemption Scheme के तहत भारत नहीं आ सकेंगे। इसके तहत भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है।

4. पाकिस्तानी उच्चायोग से सैन्य अधिकारियों की वापसी

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को persona non grata घोषित किया गया है। भारत ने अपने सैन्य अधिकारियों को भी इस्लामाबाद से वापस बुलाने का निर्णय लिया है।

5. राजनयिक स्टाफ में कटौती

भारत ने पाकिस्तान को निर्देश दिया है कि वह नई दिल्ली में अपने दूतावास स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दे।

पहलगाम हमले में 26 मौतें, मास्टरमाइंड पाकिस्तान में

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। मृतकों में यूपी, गुजरात, एमपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक थे।

इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद है। शुरुआती जांच में 5 आतंकियों की पहचान हुई है, जिनमें 3 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय आतंकी थे।

भारत का स्पष्ट संदेश – अपराधी नहीं बख्शे जाएंगे

सीसीएस ने संकल्प लिया है कि हमले के अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। भारत सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू माध्यमों से आतंकियों और उनकी मदद करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने का प्रयास करता रहेगा, जैसा कि हाल ही में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के मामले में किया गया।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications