टी20 सीरीज: हार्दिक पंड्या के पास गोल्डन चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 11:13 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
9 months ago
टी20 सीरीज: हार्दिक पंड्या के पास गोल्डन चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर
 चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर
Full Story: https://news.vews.in/india-vs-south-africa-1st-t20i-3
https://news.vews.in/india-vs-south-africa-1st-t20i-3
Copied
टी20 सीरीज: हार्दिक पंड्या के पास गोल्डन चांस, 'अनूठे शतक' से सिर्फ एक कदम दूर
मोहाली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा, जिसमें हार्दिक पंड्या के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में विकेटों का शतक पूरा करते हुए इतिहास रचने का मौका होगा। हार्दिक पंड्या अब तक भारत की तरफ से 121 टी20 मुकाबलों में 26.47 की औसत के साथ 99 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान पंड्या ने 1,913 बॉल फेंकीं, जिसमें कुल 2,621 रन दिए। पंड्या ने इस फॉर्मेट में 3 बार पारी में चार विकेट हासिल किए हैं। इस बीच पंड्या बतौर बल्लेबाज 1,919 रन बना चुके हैं। उन्होंने 100 छक्के और 146 चौके लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने '100 छक्के' लगाने के साथ '100 विकेट' अपने नाम किए हैं। फिलहाल इस लिस्ट में सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) और वीरनदीप सिंह (मलेशिया) के नाम शामिल हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीयों की बात करें, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने 69 मुकाबलों में 18.37 की औसत के साथ 107 विकेट हासिल किए हैं। जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय हैं। बुमराह ने 81 मुकाबलों में 17.92 की औसत के साथ 101 विकेट निकाले हैं। बुमराह ने इसी सीरीज के पहले मैच में विकेटों का शतक पूरा किया था। बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले ये कारनामा शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा, टिम साउदी और शाहीन शाह अफरीदी ने किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारत ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके बाद टीम इंडिया ने कटक में खेले गए पहले टी20 मैच को 101 रन से जीता। भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में सिर्फ 74 रन पर सिमट गई थी। --आईएएनएस इनपुट आरएसजी

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications