भारत में प्रोटीन संकट गहराया, आधा हिस्सा चावल-गेहूं से पूरा कर रहे लोग: स्टडी

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 8:13 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
भारत में प्रोटीन संकट गहराया, आधा हिस्सा चावल-गेहूं से पूरा कर रहे लोग: स्टडी
 चावल-गेहूं से पूरा कर रहे लोग: स्टडी
Full Story: https://news.vews.in/indians-getting-poor-quality-protein-nearly-50-pc-is-from-cereals-study
https://news.vews.in/indians-getting-poor-quality-protein-nearly-50-pc-is-from-cereals-study
Copied
भारत में प्रोटीन संकट गहराया, आधा हिस्सा चावल-गेहूं से पूरा कर रहे लोग: स्टडी
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में घर पर लिए जाने वाले प्रोटीन का लगभग आधा (करीब 50%) हिस्सा चावल, गेहूं, सूजी और मैदा जैसे अनाजों से आ रहा है। ये ट्रेंड पोषण की गुणवत्ता पर असर डाल रहा है। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) द्वारा जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पोषण की गुणवत्ता पर इसलिए असर पड़ रहा है क्योंकि अनाज में प्रोटीन बेहद 'कम' होती है। औसतन, भारतीय घरों में प्रोटीन की खपत 55.6 ग्राम प्रतिदिन है, लेकिन इसका बड़ा हिस्सा अनाजों पर निर्भर है। स्टडी में यह भी पाया गया कि सब्जियों, फलों और दालों की खपत कम हो रही है जबकि तेल, नमक और चीनी का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। सीईईडब्ल्यू के शोधकर्ता अपूर्व खंडेलवाल ने कहा, “यह अध्ययन भारत की खाद्य प्रणाली के एक मूक संकट (साइलेंट क्राइसिस) का संकेत देती है: लो-क्वालिटी प्रोटीन्स पर ज्यादा भरोसा, अनाज और तेल से अतिरिक्त कैलोरी, और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों की कम खपत। फोर्क से फार्म तक विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता दी जानी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “एक हफ्ते में, सबसे गरीब तबके का एक व्यक्ति सिर्फ 2-3 गिलास दूध पी रहा है और फल महज दो केलों के बराबर खा रहा है, जबकि सबसे अमीर तबके के लोग 8-9 गिलास और 8-10 केले खाते हैं। खपत में ये अंतर बड़ी असमानताओं को दिखाते हैं।" यह स्टडी लेटेस्ट 2023-24 एनएसएसओ हाउसहोल्ड कंजम्पशन एक्सपेंडिचर सर्वे (एचसीईएस) के डेटा पर आधारित है। इससे पता चला कि भारतीयों का आहार अभी भी अनाज और खाना पकाने के तेल की तरफ बहुत ज्यादा झुका हुआ है, और दोनों ही पोषण में बड़ा असंतुलन पैदा करते हैं। लगभग तीन-चौथाई कार्बोहाइड्रेट अनाज से आता है, और प्रत्यक्ष अनाज का इनटेक आरडीए से 1.5 गुना बना हुआ है, जिसे कम खर्च वाले इलाकों में पीडीएस के जरिए सब्सिडी वाले चावल और गेहूं की बड़े पैमाने पर उपलब्धता से और मजबूती मिलती है। खास तौर पर, ज्वार, बाजरा और रागी जैसे मोटे अनाजों में घर पर सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है (एक दशक में प्रति व्यक्ति खपत में लगभग 40 फीसदी की गिरावट), जिसके चलते भारतीयों के लिए अनुशंसित आहार का मुश्किल से 15 फीसदी ही पूरा हो पा रहा है। स्टडी में बताया गया, “पिछले दस सालों में, बताए गए फैट खपत से 1.5 गुना ज्यादा फैट लेने वाले परिवारों का हिस्सा दोगुना से ज्यादा हो गया है, जिसमें अधिक आय वाले परिवार कम आय वालों के मुकाबले लगभग दोगुना फैट लेते हैं।” स्टडी में बड़े पब्लिक फूड प्रोग्राम (जिसमें पीडीएस, पीएम पोषण, और सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 शामिल हैं) में सुधार लाने की सलाह दी गई है ताकि इनमें सामान्य तौर पर दिए जाने वाले अनाज से इतर मोटे अनाज, दालें, दूध, अंडे, फल और सब्जियां शामिल की जाएं। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications