ईडन गार्डन में टीम इंडिया की हार ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से हराया

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Nov 16, 2025 • 9:46 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
9 months ago
ईडन गार्डन में टीम इंडिया की हार ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से हराया
ा शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से हराया
Full Story: https://news.vews.in/indias-defeat-at-eden-gardens-sets-shameful-record-south-africa-beat-them-by-30-runs
https://news.vews.in/indias-defeat-at-eden-gardens-sets-shameful-record-south-africa-beat-them-by-30-runs
Copied
ईडन गार्डन में टीम इंडिया की हार ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने 30 रन से हराया
कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को निराशाजनक शुरुआत मिली। पहले टेस्ट में भारतीय टीम 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ढेर हो गई और 30 रनों से हार झेलनी पड़ी।इस मैच की खास बात यह रही कि पूरे मुकाबले में गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। किसी भी टीम की एक पारी में 200 रन नहीं बने, जिससे मैच पूरी तरह गेंदबाजी के इर्द-गिर्द घूमता रहा।

पहली पारी में भारत का दबदबा, लेकिन...

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 159 रनों पर समेट दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 189 रन बनाकर 30 रनों की अहम बढ़त हासिल की। मगर दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 153 रन जोड़कर भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य दिया।

छोटा लक्ष्य भी न संभाल पाई टीम इंडिया

लक्ष्य छोटा जरूर था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज बिखर गए। पूरी टीम 93 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत के लिए घरेलू मैदान पर किसी छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली हार थी।

इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ

इससे पहले 2024 में मुंबई में भारत न्यूजीलैंड से 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गया था। उस मैच में भारतीय टीम 121 पर ऑलआउट हुई थी। इन दोनों हारों के अलावा टीम इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर कभी 200 से कम रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार नहीं झेली थी।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications