इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो का यूएन भाषण: इज़राइल को मान्यता और हमास की आलोचना, बोले- 'शांति के लिए सच बोलना ज़रूरी'

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 24, 2025 • 10:48 AM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
11 months ago
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो का यूएन भाषण: इज़राइल को मान्यता और हमास की आलोचना, बोले- 'शांति के लिए सच बोलना ज़रूरी'
 का यूएन भाषण: इज़राइल को मान्यता और हमास की आलोचना, बोले- 'शांति के लिए सच बोलना ज़रूरी'
Full Story: https://news.vews.in/indonesian-president-prabowo-subiantos-un-speech
https://news.vews.in/indonesian-president-prabowo-subiantos-un-speech
Copied
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो का यूएन भाषण: इज़राइल को मान्यता और हमास की आलोचना, बोले- 'शांति के लिए सच बोलना ज़रूरी'
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिनतो ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में एक ऐसा भाषण दिया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। अपने 45 मिनट के भाषण में उन्होंने न केवल इज़राइल को मान्यता देने की वकालत की बल्कि हमास की कार्यवाहियों पर भी सख्त टिप्पणी की। सुबिनतो ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 की घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता और मुस्लिम देशों को हमास से बंधकों की रिहाई की मांग करनी चाहिए।

हमास की कार्यवाहियों पर सख्त टिप्पणी

राष्ट्रपति प्रबोवो ने साफ शब्दों में कहा, "क्या कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किसी बच्ची का बलात्कार कर सकता है? क्या वह बच्चों और बुजुर्गों को कत्ल कर सकता है?" उन्होंने इंडोनेशिया के कोलोनियल अतीत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश डच शासन के तहत था तब भी इंडोनेशियाई लोगों ने किसी डच लड़की का बलात्कार नहीं किया। सुबिनतो ने जोर देकर कहा कि सभी मुस्लिम देशों को एक सुर में हमास से बंधकों की रिहाई की मांग करनी चाहिए।

इज़राइल को मान्यता देने की अपील

सुबिनतो ने दुनिया से अपील की कि इज़राइल को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा "बगैर इज़राइल को स्वतंत्र देश के रूप में स्वीकार किए क्षेत्र में शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इज़राइल की सुरक्षा सुनिश्चित करना शांति की कुंजी है। राष्ट्रपति ने आलोचना की कि दुनिया सिर्फ इज़राइल को ही दोषी ठहरा रही है जबकि असली समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ इज़राइल इज़राइल इज़राइल कर रहे हैं लेकिन हम असली समस्या पर बात नहीं कर रहे।" सुबिनतो का मानना है कि शांति के लिए दोनों पक्षों को समझना और स्वीकार करना होगा।

इस्लामी और यहूदी परंपराओं का सम्मान

अपने भाषण की शुरुआत में सुबिनतो ने इस्लामी परंपरा के अनुसार "सलाम वालेकुम" कहा, जबकि अंत में उन्होंने यहूदी परंपरा के अनुसार "सालोम" कहकर भाषण समाप्त किया। यह कदम उनकी निष्पक्षता और दोनों समुदायों के प्रति सम्मान को दर्शाता है। प्रबोवो सुबिनतो का यह भाषण कई मायनों में ऐतिहासिक है। एक मुस्लिम बहुल देश के नेता के रूप में उन्होंने वोट बैंक की चिंता किए बगैर सच बोलने की हिम्मत दिखाई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि दुनिया भर में इंसानियत और न्याय की आवाज़ उठाने का एक उदाहरण भी है। इस भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुबिनतो की तारीफ हो रही है जबकि कुछ आलोचक उनके बयानों को विवादास्पद बता रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट है कि उनका संदेश शांति और सहअस्तित्व की ओर है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications