न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ा: एमके कनिमोझी

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 7:42 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
10 months ago
न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ा: एमके कनिमोझी
विश्वास और भरोसा तोड़ा: एमके कनिमोझी
Full Story: https://news.vews.in/justice-g-r-swaminathan-has-betrayed-the-trust-and-confidence-of-the-people-m-k-kanimozhi
https://news.vews.in/justice-g-r-swaminathan-has-betrayed-the-trust-and-confidence-of-the-people-m-k-kanimozhi
Copied
न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ा: एमके कनिमोझी
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। इंडिया महागठबंधन के 107 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन को पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव सौंपा है। इस महाभियोग प्रस्ताव में कांग्रेस, डीएमके, आम आदमी पार्टी, सपा, सीपीआई, सीपीएम और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सहित कई प्रमुख दलों के सांसदों के हस्ताक्षर हैं। महाभियोग प्रस्ताव को लेकर डीएमके सांसद एमके कनिमोझी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्होंने लोगों का विश्वास और भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने देश के संविधान और देश की जनता से किए गए वादों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने कई ऐसे मामले देखे हैं जिनमें पक्षपात हुआ है, और ऐसे मामले भी हैं जहां जज कुछ चुनिंदा वकीलों के खिलाफ पक्षपाती रहे हैं। ये सब ठीक नहीं है। यह कोई एक मामला नहीं है और न ही किसी एक मुद्दे को लेकर है। यह व्यक्ति के व्यवहार से जुड़ा मामला है। मैंने जो कहा, ये कुछ समस्याएं हैं। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का कहना है कि जज किसी विचारधारा से प्रेरित दिखाई देते हैं। हम उनके फैसलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम जो कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं, वह करेंगे। महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। अगर चर्चा होगी तो हम उस पर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा का कहना है कि अगर 100 से ज्यादा सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, तो जरूर कोई गंभीर मामला होगा, अन्यथा 100 से ज्यादा सांसद इसके लिए हस्ताक्षर न करते। हर चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यदि समस्या है, तो समय पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम भरोसे लायक नहीं है। दुनिया में ऐसी कोई मशीन नहीं है जिस पर पूरी तरह भरोसा किया जा सके। लोकतंत्र में अगर भरोसा टूटने लगे तो यह गंभीर समस्या है। अगर हम टेक्नोलॉजी पर अपने प्रजातंत्र को आधारित कर देंगे तो यह खतरनाक हो सकता है। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications