कांटों वाली जड़ी-बूटी भटकटैया : खांसी, दमा से लेकर पथरी तक की रामबाण दवा

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 11, 2025 • 5:56 AM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
4 months ago
कांटों वाली जड़ी-बूटी भटकटैया : खांसी, दमा से लेकर पथरी तक की रामबाण दवा
मा से लेकर पथरी तक की रामबाण दवा
Full Story: https://news.vews.in/kantkari-benefit
https://news.vews.in/kantkari-benefit
Copied
कांटों वाली जड़ी-बूटी भटकटैया : खांसी, दमा से लेकर पथरी तक की रामबाण दवा
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। सड़क किनारे, खेतों और बंजर जमीन पर उगने वाली कांटों भरी झाड़ी जिसके कांटों को देखकर लोग दूरी बना लेते हैं। उसी भटकटैया को आयुर्वेद में दु:स्पर्शा यानी छूने में दुष्कर कहा गया है। यही कांटेदार पौधा असल में शरीर के सैकड़ों रोगों को मिटा देता है। कंटकारी, व्याघ्री जैसे नामों से मशहूर भटकटैया के पौधे पीले-हरे कांटों से ढके होते हैं, फल पहले हरे-सफेद धारीदार फिर पककर पीले हो जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, भटकटैया गर्म तासीर वाली, कड़वी-तीखी, हल्की और पाचक होती है। यह कफ-वात नाशक, खांसी-दमा हरने वाली, पसीना लाने वाली और बुखार का भी खात्मा करने वाली है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि भटकटैया कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में कारगर है। यह पुरानी से पुरानी खांसी, दमा और छाती के कफ की समस्या में राहत देती है। कंटकारी का काढ़ा या फल का रस सेहत के लिए रामबाण है। दमा में भी इसके काढ़े में भुनी हींग और सेंधा नमक मिलाकर पीने से राहत मिलती है। बच्चों के लिए भी यह फायदेमंद है। खांसी में इसके फूलों का चूर्ण शहद के साथ चटाने से आराम मिलता है। भटकटैया आयुर्वेद में खांसी-दमा की रामबाण दवा है। इसके साथ ही बुखार में इसका काढ़ा पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित होता है और सिर दर्द-बेचैनी दूर होती है। पाचन कमजोर होने पर भी यह अग्नि बढ़ाती है। यही नहीं, पथरी और पेशाब में जलन होने पर भी भटकटैया का इस्तेमाल राहत के लिए होता है। इसकी जड़ का चूर्ण दही के साथ लेने से पथरी गलकर निकल जाती है। दांत दर्द में बीजों या जड़ का काढ़ा कुल्ला करने से फौरन आराम मिलता है। इसके अलावा, सिर दर्द, आंखों के दर्द, सर्दी-जुकाम, गले की सूजन, उल्टी, पेट दर्द, बुखार और कमजोर पाचन में भी कारगर है। आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसका काढ़ा, चूर्ण या रस बनाकर सेवन किया जा सकता है। आयुर्वेदाचार्य इसे श्वास रोगों और ज्वर में विशेष लाभकारी बताते हैं। भटकटैया कांटा नहीं, दवाइयों का पूरा डिब्बा है। लेकिन, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भवती महिलाओं और पित्त प्रकृति वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications