गुरुग्राम: खेड़कीदौला टोल प्लाजा अब सहरावन में शिफ्ट होगा, पंचगांवा में कार्य किया बंद

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Sep 4, 2025 • 6:34 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
12 months ago
गुरुग्राम: खेड़कीदौला टोल प्लाजा अब सहरावन में शिफ्ट होगा, पंचगांवा में कार्य किया बंद
वन में शिफ्ट होगा, पंचगांवा में कार्य किया बंद
Full Story: https://news.vews.in/kherki-daula-toll-plaza
https://news.vews.in/kherki-daula-toll-plaza
Copied
गुरुग्राम: खेड़कीदौला टोल प्लाजा अब सहरावन में शिफ्ट होगा, पंचगांवा में कार्य किया बंद
Kherki Daula Toll Plaza: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. अब इसे पंचगांव की बजाय सहरावन गांव में शिफ्ट किया जाएगा. नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसके लिए सहरावन में 28 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है. यह जमीन हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) के पास है और इस पर कोई विवाद नहीं है इसलिए अब इस पर ही टोल प्लाजा का निर्माण होगा और जल्द ही शिफ्ट हो जायेगा.

जमीन का निरीक्षण पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण

पिछले हफ्ते NHAI और HSIIDC की टीम ने सहरावन गांव का दौरा किया था. NH-48 के दाईं ओर खाली पड़ी इस जमीन पर कुछ किसानों ने बाजरे की खेती की है लेकिन उन्होंने दो हफ्ते में जमीन खाली करने का भरोसा दिया है. HSIIDC जल्द ही जमीन की पैमाइश कर इसे NHAI को सौंप देगा. NHAI के प्रोजेक्ट ऑफिसर योगेश तिलक ने बताया कि मुख्यालय को इसकी जानकारी दे दी गई है और जल्द ही सहरावन में टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हो जाएगा. Kherki Daula Toll Plaza

पंचगांव योजना रद्द

पहले खेड़कीदौला टोल प्लाजा को पंचगांव में शिफ्ट करने की योजना थी. इसके लिए एक कंपनी को टेंडर भी दे दिया गया था और निर्माण शुरू हो गया था. लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने दखल दिया जिसके चलते पंचगांव में निर्माण रद्द कर दिया गया. इस रद्दीकरण से ठेकेदार को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. Kherki Daula Toll Plaza सहरावन में टोल प्लाजा शिफ्ट होने से हाइवे पर यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है. NHAI का कहना है कि नई लोकेशन पर टोल प्लाजा का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस बदलाव का स्वागत करते हैं बशर्ते उनकी जमीन का उचित मुआवजा मिले. Kherki Daula Toll Plaza
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications