1 नवम्बर से शुरू होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा की 21 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 25, 2025 • 4:50 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
1 नवम्बर से शुरू होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा की 21 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने
ा की 21 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने
Full Story: https://news.vews.in/lado-lakshmi-yojana-app
https://news.vews.in/lado-lakshmi-yojana-app
Copied
1 नवम्बर से शुरू होगा बड़ा बदलाव, हरियाणा की 21 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 हर महीने
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को आखिर आज शुरू कर ही दिया है और इसका ऍप भी लांच कर दिया है। अब प्रदेश की पात्र महिलाओं को 1 नवम्बर से हर महीने 2100 रूपये प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने लग जायेंगे। आपको बता दें की इसकी शुरुआत दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) के तहत की गई है जो प्रदेश की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में एक बड़ी भूमिका निभाने वाली है। आपको बता दे की सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी ऐप की भी शुरुआत की गई है। इस योजना से जुडी सभी जानकारी महिलाओं को ऐसी ऐप के जरिये मिलने वाली है। अगर आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहते है तो इसको आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा सरकार ने अपने पोस्टर में एक QR Code भी दिया है जिसको स्कैन करके भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते है। हरियाणा प्रदेश की सरकार का यह कदम डिजिटल इंडिया के तहत महिलाओं को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। प्रदेश की सैनी सरकार ने इस योजना को लेकर महिलाओं को होने वाली किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दी है। प्रदेश की योजना से जुडी महिलाएं अब अपने फ़ोन से टोल-फ्री नंबर 1800-180-2231 या हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 पर संपर्क कर सभी जानकारी हासिल कर सकती है और अपनी होने वाली सभी परेशानी बता सकती है। इस योजना का प्रदेश की करीब 21 लाख महिलाओं को लाभ मिलने वाला है। सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने इस योजना की पूरी तैयारी कर ली है और 1 नवम्बर से महिलाओं को हर महीने 2100 रूपये की आर्थिक सहायता मिलने लग जाएगी। ये पैसे महिलाओं को डारेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिये सीधे महिलाओं के खातों में जमा होने वाले है।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications