अंबाला में 15 लाख की बड़े लेवल की ठगी! 11 एकड़ जमीन दिखाकर राजस्थान के व्यक्ति को फंसाया

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Nov 23, 2025 • 9:28 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
अंबाला में 15 लाख की बड़े लेवल की ठगी! 11 एकड़ जमीन दिखाकर राजस्थान के व्यक्ति को फंसाया
1 एकड़ जमीन दिखाकर राजस्थान के व्यक्ति को फंसाया
Full Story: https://news.vews.in/land-fraud-worth-15-lakh-rupees-in-ambala-three-criminals-conned-a-man-from-rajasthan
https://news.vews.in/land-fraud-worth-15-lakh-rupees-in-ambala-three-criminals-conned-a-man-from-rajasthan
Copied
अंबाला में 15 लाख की बड़े लेवल की ठगी! 11 एकड़ जमीन दिखाकर राजस्थान के व्यक्ति को फंसाया
Haryana News: केसोपुर गांव की 11 एकड़ जमीन दिखाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर राजस्थान के एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला इतना शातिराना था कि ठगों ने एक-दूसरे को दोस्त और ससुर बताकर पूरा नाटक रचा और पीड़ित को बार-बार फोन करके दबाव बनाते रहे। अब महेश नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायत करने वाले बशीर अहमद रामपुरा गांव के रहने वाले हैं, तिजारा तहसील, भिवाड़ी राजस्थान। बशीर ने पुलिस को बताया कि उनके गांव का ही साहिबद नाम का आदमी उनसे आया और बोला अंबाला के केसोपुर में 11 एकड़ बढ़िया जमीन बिक रही है - निवेश करोगे तो कुछ ही दिनों में डबल-तिब्बल हो जाएगा। बशीर को लगा बात में दम है। साहिबद ने कहा मेरे पास अभी पूरे पैसे नहीं हैं लेकिन मेरे दोस्त अमित कुमार ने तो 25 लाख रुपये एडवांस दे रखे हैं। अमित अंबाला का ही है, चलो मिलवाता हूं। बशीर अंबाला पहुंचे। अमित कुमार से मिले। अमित ने बड़े कॉन्फिडेंस से बताया मैंने गांव के पूर्व सरपंच और नंबरदार से बात कर ली है। उन्होंने खुद जमीन दिखाई। सौदा सवा करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय हुआ है, मैंने 25 लाख एडवांस दे दिया। फिर अमित ने तुरंत अगला कार्ड खेला। बोला मेरा एक और दोस्त अमन है, उसके ससुर ने भी इसी जमीन के लिए 5 लाख रुपये दे दिए हैं। उनका सौदा तो डेढ़ करोड़ प्रति एकड़ का है। तुम भी जल्दी कर लो, मौका हाथ से निकल जाएगा। बशीर को लगा तीन-तीन लोग पहले से लाइन में लगे हैं, मौका सचमुच बड़ा है। अमित ने अमन और उसके ससुर से भी मिलवाया। सबने एक ही कहानी दोहराई। बशीर पूरी तरह झांसे में आ गए। इसके बाद अमित का फोन आने लगा। रोज़ कॉल। बयाना होने वाला है… दो-तीन दिन में पेमेंट आ जाएगी… तुम्हारी रकम वापस कर देंगे… बस थोड़ा और इंतज़ार। बशीर ने अलग-अलग बार में कुल 15 लाख रुपये दे दिए। ठगों ने इकरारनामा भी लिखवाया ताकि बात पक्की लगे। लेकिन जब पूरी पेमेंट की बात आई तो वे टलने लगे। बहाने बनाने शुरू कर दिए। जब बशीर ने अपने 15 लाख रुपये वापस मांगे तो पहले आनाकानी की, फिर फोन बंद। अब जाकर पता चला कि साहिबद, अमित कुमार और अमन-तीनो आपस में मिले हुए थे। जमीन का कोई सौदा था ही नहीं, सब झूठ का जाल था। बशीर ने बताया - मैं तो सोचता रहा कि तीन लोग पहले से पैसे डाल चुके हैं, मुझे जल्दी करनी चाहिए। इन लोगों ने मिलकर मुझे बेवकूफ बनाया।” महेश नगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर साहिबद, अमित कुमार और अमन के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। ऐसे ठग अक्सर यही तरीका अपनाते हैं – पहले किसी अपने गांव-मोहल्ले के आदमी से बात शुरू करवाओ, फिर चेन बनाकर एक-दूसरे को सच साबित करो। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जमीन के सौदे में किसी भी तरह का एडवांस देने से पहले कागजात अच्छे से चेक करें और रजिस्ट्री के अलावा कुछ भरोसा न करें। वरना 15 लाख तो दूर, पूरी जिंदगी की कमाई एक झटके में जा सकती है।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications