जानें नींबू पानी पीने का सही तरीका , कमाल के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां

Lemon Water इसके बारे में आप सभी जानते होंगे और आप में से तो कई लोग ऐसे भी है जो इसे पीते होंगे लेकिन आपको इसे पीने का सही तरीका पता होना चाहिए साथ ही इसके बेनिफिट्स भी कमाल के हैं।

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 26, 2025 • 2:08 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
7 months ago
जानें नींबू पानी पीने का सही तरीका , कमाल के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां
ल के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां
Lemon Water इसके बारे में आप सभी जानते होंगे और आप में से तो कई लोग ऐसे भी है जो इसे पीते होंगे लेकिन आपको इसे पीने का सही तरीका पता होना चाहिए साथ ही इसके बेनिफिट्स भी कमाल के हैं।
Full Story: https://news.vews.in/learn-the-right-way-to-drink-lemonade-the-amazing-benefits-and-precautions
https://news.vews.in/learn-the-right-way-to-drink-lemonade-the-amazing-benefits-and-precautions
Copied
जानें नींबू पानी पीने का सही तरीका , कमाल के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां
The News Tv India Official

जानें नींबू पानी पीने का सही तरीका , कमाल के फायदे और रखी जानें वाली सावधानियां 

नींबू पानी ताजगी भरा बहुत ही फेमस पेय है। यह हेल्थ के लिए कई तरह से लाभकारी है। गर्मियों में ठंडक देने से लेकर पाचन तंत्र सुधारने तक नींबू पानी एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। इस लेख में हम Lemon Water के पीने के सही तरीके और इसके फायदे के बारे में जानेंगे। 

शरीर को हाइड्रेट रखने का तरीका

नींबू पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने का सबसे आसान और बेहतर तरीका है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसे नींबू पानी जल्दी पूरा करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर के तरल पदार्थों को बैलेंस रखते हैं। 

पाचन तंत्र को देता है मजबूती

नींबू पानी पाचन के लिए एक वरदान है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करता है जिससे भोजन आसानी से पचता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतों की सफाई होती है। इसे और इफेक्टिव बनाने के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं।

The News Tv India Official

इम्यूनिटी बढ़ाने का नेचुरल सोर्स 

नींबू पानी विटामिन सी का भंडार है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। यह सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ती है जो फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं। 

READ MORE - फाइबर से भरे इन 8 खाद्य पदार्थों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल और पाएं कई फायदे

स्किन को बनाए चमकदार और स्वस्थ

नींबू पानी त्वचा के लिए भी एक बेहतरीन टॉनिक है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी त्वचा को मुंहासों और दाग-धब्बों से बचाते हैं। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा जवां और चमकदार दिखती है। इसे पीने के लिए सुबह एक गिलास गुनगुने नींबू पानी में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं। 

The News Tv India Official

वजन कंट्रोल में सहायक

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो नींबू पानी आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर पिएं। 

The News Tv India Official

किडनी स्टोन से बचाव के उपाय

नींबू पानी में मौजूद सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन को बनने से रोकने में मदद करता है। यह यूरिन को कम एसिडिक बनाता है और कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल्स को घोलने में सहायक होता है। रोजाना दो गिलास नींबू पानी पीने से किडनी स्वस्थ रहती है। इसे पीने का सही तरीका है कि ताजा नींबू का रस इस्तेमाल करें।

नींबू पानी पीने का सही तरीका

• बाजार में मिलने वाले नींबू पानी के पाउडर या बोतलबंद ड्रिंक्स से बचें। हमेशा ताजा नींबू का रस इस्तेमाल करें।

• गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर सुबह सबसे पहले पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

• चीनी की जगह शहद, गुड़ या प्राकृतिक मिठास का उपयोग करें।

• इसमें पुदीना, हल्दी, जीरा या दालचीनी जैसी चीजें डालकर नींबू पानी को और पौष्टिक बनाएं।

• एक दिन में 1-2 गिलास नींबू पानी काफी है। ज्यादा पीने से दांतों का इनेमल कमजोर हो सकता है।

रखी जानें वाली सावधानियां

• नींबू पानी को बहुत ठंडा न करें क्योंकि इससे पाचन पर असर पड़ सकता है।

• अगर आपको एसिडिटी या अल्सर की समस्या है तो नींबू पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

• ज्यादा नींबू का रस दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए नियमित मात्रा में ही पिएं।

READ MORE - ग्रीन टी रोजाना पीने से शरीर पर पड़ने असर जान रह जाएंगे हैरान जानें इसमें छिपे गुण और बेनिफिट्स

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications