LIC का बड़ा ऐलान: एक बार प्रीमियम वाली नई पॉलिसी और बंद पॉलिसियों के लिए राहत, जाने डिटेल

Vews Ai
Vews Ai Verified Media or Organization • 27 Feb, 2026 Editor
Jan 7, 2026 • 8:04 PM
V
Vews
BREAKING
Vews Ai
Vews Ai
8 months ago
LIC का बड़ा ऐलान: एक बार प्रीमियम वाली नई पॉलिसी और बंद पॉलिसियों के लिए राहत, जाने डिटेल
ई पॉलिसी और बंद पॉलिसियों के लिए राहत, जाने डिटेल
Full Story: https://news.vews.in/lic-new-policy-2026-single-premium-revival-campaign
https://news.vews.in/lic-new-policy-2026-single-premium-revival-campaign
Copied
LIC का बड़ा ऐलान: एक बार प्रीमियम वाली नई पॉलिसी और बंद पॉलिसियों के लिए राहत, जाने डिटेल
  • एलआईसी ने 2026 की शुरुआत में ग्राहकों के लिए दो बड़े फैसले किए
  • एक बार प्रीमियम भरने वाली नई पॉलिसी 12 जनवरी से होगी लागू
  • लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को फिर से चालू करने का खास मौका
  • लेट फीस पर छूट के साथ मार्च तक चलेगा रिवाइवल कैंपेन
LIC New Scheme 2026: भारत में जब भी सुरक्षित निवेश की बात आती है तो सबसे पहले बैंक एफडी का नाम लिया जाता है। लेकिन बीते कुछ समय से कम रिटर्न और बढ़ती महंगाई के कारण लोग दूसरे विकल्पों की तलाश करने लगे हैं। इसी बदलते माहौल में भारतीय जीवन बीमा निगम ने 2026 की शुरुआत में अपने ग्राहकों को राहत देने वाले दो अहम फैसले लिए हैं। इन दोनों घोषणाओं का मकसद साफ है की लोगों को लंबी अवधि की सुरक्षा देना और उन ग्राहकों को दूसरा मौका देना जिनकी पॉलिसी किसी वजह से बंद हो गई थी।

एक बार प्रीमियम, जीवनभर सुरक्षा वाली नई पॉलिसी

एलआईसी ने अपनी नई बीमा योजना जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह पॉलिसी 12 जनवरी 2026 से लागू होगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ग्राहक को केवल एक बार प्रीमियम जमा करना होगा। इसके बाद पॉलिसीधारक को जीवनभर बीमा कवर मिलता रहेगा। यह योजना नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग कैटेगरी में आती है, यानी इसका पैसा शेयर बाजार से जुड़ा नहीं होगा। इसे व्यक्तिगत बचत और पूरे जीवन की बीमा सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें: लाड़की बहिन योजना में क्यों अटके 1,500 रुपये? 3,000 की उम्मीद और 18वीं किस्त पर सस्पेंस फिलहाल कंपनी ने इस पॉलिसी के प्रीमियम और रिटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है लेकिन जानकारों का मानना है कि यह उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो बार-बार प्रीमियम भरने की झंझट से बचना चाहते हैं।

नए साल पर राहत, बंद पॉलिसियों को मिलेगा दूसरा मौका

नई पॉलिसी के साथ-साथ एलआईसी ने उन ग्राहकों के लिए भी बड़ा कदम उठाया है, जिनकी पॉलिसी समय पर प्रीमियम न भर पाने की वजह से लैप्स हो गई थी। कंपनी ने इसके लिए एलआईसी रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है। यह अभियान 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुछ नॉन-लिंक्ड और माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसियों को आसान शर्तों पर दोबारा चालू कराया जा सकेगा।

लेट फीस पर मिलेगी छूट, जेब पर कम बोझ

रिवाइवल कैंपेन के तहत एलआईसी ने लेट फीस में भी राहत देने का फैसला किया है। नॉन-लिंक्ड पॉलिसियों पर लेट फीस में 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी हालांकि यह छूट अधिकतम 5,000 रुपये तक सीमित रहेगी। यह भी पढ़ें: PMAY-U 2.0: शहरों में घर खरीदने या किराए पर लेने वालों को बड़ी राहत, जानिए पूरी खबर कंपनी के मुताबिक, पहली बार प्रीमियम न चुकाने की तारीख से लेकर पांच साल के भीतर किसी भी पॉलिसी को फिर से चालू कराया जा सकता है बशर्ते पॉलिसी मैच्योर न हुई हो।

पॉलिसी को दोबारा चालू कराना क्यों जरूरी है?

एलआईसी का कहना है कि कई बार पारिवारिक या आर्थिक कारणों से लोग समय पर प्रीमियम नहीं भर पाते जिससे उनकी पॉलिसी बंद हो जाती है। लेकिन एक बार पॉलिसी लैप्स होने से भविष्य की वित्तीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। रिवाइवल कैंपेन का मकसद ऐसे ग्राहकों को फिर से बीमा सुरक्षा के दायरे में लाना है। पुरानी पॉलिसी को दोबारा चालू कराने से बीमा कवर बहाल हो जाता है और लंबे समय की सुरक्षा फिर से सुनिश्चित होती है।

Vews Ai Verified Media or Organization • 27 Feb, 2026 Editor

Read lates News

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications