चंद्र ग्रहण 2025: इस साल का पहला चंद्रग्रहण होने जा रहा है जो भारत में सभी जगहों पर दिखाई देगा। 7-8 सितंबर 2025 की रात को भारत में ये शानदार खगोलीय घटना लोगों को दिखाई देने वाली है और इस बार पूर्ण चंद्रग्रहण होने जा रहा है जिसको रक्त चन्द्रमा के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें की मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर प्रेस नोट को जारी किया गया है जिसमे बताया गया है की यह ग्रहण रात 9:57 बजे शुरू होगा और अगली सुबह 1:27 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण का ये शानदार नजारा 3 घंटे 30 मिनट तक चलेगा।
चंद्र ग्रहण क्या होता है और क्यों होता है ये भी आपको बता देते है। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं और पृथ्वी चंद्रमा के सामने आ जाती है तो चंद्र ग्रहण होता है। जब चंद्र ग्रहण होता रहता है उस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिससे वह लाल रंग का दिखाई देने लगता है। ऐसी घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
हिन्दू धर्म में इसका काफी महत्त्व माना जाता है लेकिन इस बार केवल रात्रि के समय में चंद्र ग्रहण होने के चलते इस बार सूतक का प्रभाव नहीं पड़ने वाला है लेकिन फिर भी लोग ज्योतिष के हिसाब से काफी सावधानियां बरतते है। इस चंद्र ग्रहण को भारत के साथ साथ में पुरे एशिया, पुरे यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। अगर मौसम साफ़ रहता है तो ये पुरे भारत में कहीं से भी देखा जा सकता है।
history
This is an archived post. The information provided may be outdated.