इस राज्य में उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन लॉन्च

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 11, 2025 • 5:58 AM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
इस राज्य में उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन लॉन्च
ुफ्त एलपीजी कनेक्शन लॉन्च
Full Story: https://news.vews.in/manipur-launches-free-lpg-connections-under-pradhan-mantri-ujjwala-yojana-phase-3-0
https://news.vews.in/manipur-launches-free-lpg-connections-under-pradhan-mantri-ujjwala-yojana-phase-3-0
Copied
इस राज्य में उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन लॉन्च
इंफाल, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। मणिपुर सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने बुधवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के फेज 3.0 के तहत पात्र महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने की घोषणा की। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 25 लाख अतिरिक्त मुफ्त एलपीजी कनेक्शनों की योजना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना और घरेलू कार्यभार को कम करना है। इंडेन डिविजनल ऑफिस, सिलचर के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड रज्ज्योति दास ने बताया कि उज्ज्वला योजना फेज 3.0 के तहत योग्यता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज पहले से अधिक सरल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में कई परिवार अब भी इससे वंचित हैं, इसलिए नए चरण में ऐसे सभी छूटे हुए घरों को शामिल करने का लक्ष्य है। दास के अनुसार, वर्ष 2025-26 के लिए 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पात्र परिवारों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निदेशक के. बोनो सिंह ने बताया कि मणिपुर में अब तक 2,22,010 मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फेज 3.0 का उद्देश्य उन परिवारों तक पहुंचना है, जिन्हें अब तक कनेक्शन नहीं मिल पाया है। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के सुचारू क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला उज्ज्वला समितियों का गठन किया गया है, ताकि केवल पात्र परिवार ही कनेक्शन प्राप्त करें। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मई 2016 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना है। फेज 1 और फेज 2 के तहत अब तक 10.33 करोड़ से अधिक महिलाओं को देशभर में मुफ्त घरेलू एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। --आईएएनएस

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications