दूध और पनीर हुआ सस्ता: GST कटौती से आम जनता को राहत

admin
admin Verified Public Figure • 01 Mar, 2026 Chief Editor
Sep 6, 2025 • 7:22 AM
V
Vews
BREAKING
admin
admin
12 months ago
दूध और पनीर हुआ सस्ता: GST कटौती से आम जनता को राहत
नता को राहत
Full Story: https://news.vews.in/milk-and-cheese-became-cheaper-gst-cut-brings-relief-to-common-people
https://news.vews.in/milk-and-cheese-became-cheaper-gst-cut-brings-relief-to-common-people
Copied
दूध और पनीर हुआ सस्ता: GST कटौती से आम जनता को राहत

केंद्र सरकार ने हाल ही में GST दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. दूध, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स सहित करीब 400 वस्तुओं और सेवाओं पर GST कम कर दिया गया है. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा जिससे आम आदमी को सस्ते दामों में जरूरी चीजें मिल सकेंगी.

डेयरी सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

इस फैसले से देश के डेयरी सेक्टर और पशुपालकों को बड़ा फायदा होगा. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और डेयरी क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था में 5.5% का योगदान देता है. सरकार का कहना है कि GST में कटौती से करीब 8 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा खासकर उन लोगों को जो पशुपालन से अपनी आजीविका चलाते हैं.

इन प्रोडक्ट्स पर घटा टैक्स

  • प्लांट-बेस्ड दूध: बादाम, ओट्स और सोया दूध पर पहले 12-18% GST था, जो अब घटकर सिर्फ 5% हो गया है.

  • पैकेट वाला पनीर: पहले पैकेट और लेबल वाले पनीर पर टैक्स लगता था, लेकिन अब इस पर भी GST कम कर दिया गया है. खुला पनीर पहले से ही टैक्स-फ्री था.

इससे दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतें कम होंगी, जिससे न सिर्फ आम लोग बल्कि डेयरी उद्योग भी मजबूत होगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का मकसद भारतीय पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स की खपत को बढ़ाना है ताकि ये घरेलू और विदेशी बाजारों में और लोकप्रिय हों. GST में यह कटौती डेयरी सेक्टर के लिए सबसे बड़े सुधारों में से एक मानी जा रही है.

अगर आप दूध, पनीर या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें. 22 सितंबर से कीमतों में कमी देखने को मिलेगी. यह कदम न सिर्फ आपकी बचत बढ़ाएगा बल्कि डेयरी किसानों और छोटे व्यवसायियों को भी फायदा पहुंचाएगा.

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

admin Verified Public Figure • 01 Mar, 2026 Chief Editor

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications