मदर डेयरी ने दी बड़ी राहत: दूध, घी, मक्खन सस्ता, रसोई बजट में आएगी बचत, अमूल ने किया इंकार

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 16, 2025 • 3:45 PM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
11 months ago
मदर डेयरी ने दी बड़ी राहत: दूध, घी, मक्खन सस्ता, रसोई बजट में आएगी बचत, अमूल ने किया इंकार
न सस्ता, रसोई बजट में आएगी बचत, अमूल ने किया इंकार
Full Story: https://news.vews.in/milk-ghee-butter-cheaper
https://news.vews.in/milk-ghee-butter-cheaper
Copied
मदर डेयरी ने दी बड़ी राहत: दूध, घी, मक्खन सस्ता, रसोई बजट में आएगी बचत, अमूल ने किया इंकार
नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. मदर डेयरी ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. 22 सितंबर से दूध, घी, मक्खन, पनीर जैसे रोजमर्रा के सामान सस्ते हो जाएंगे. यह राहत नई जीएसटी दरों के लागू होने के कारण मिल रही है. इससे आम परिवारों की रसोई का खर्च कुछ कम होगा. दूसरी ओर अमूल ने साफ किया है कि उनके पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा क्योंकि उन पर पहले से ही जीएसटी शून्य है. जो लोग अमूल का थैली वाला दूध खरीदते है उनको कीमतों में राहत नहीं मिलेगी लेकिन मदर डेयरी की तरफ से लोगों को राहत दी गई है. हालाँकि ये सभी कीमतें 22 तारीख से लागु होने वाली है. मदर डेयरी ने बताया कि टेट्रा पैक दूध और पनीर पर जीएसटी 5% से घटकर 0% हो गया है. वहीं, घी, मक्खन, चीज, आइसक्रीम, जैम, अचार और नारियल पानी जैसे प्रोडक्ट्स पर जीएसटी 12% से घटकर 5% हो गया है. इसका सीधा असर कीमतों पर दिखेगा. उदाहरण के लिए 1 लीटर टेट्रा पैक दूध 77 रुपये से घटकर 75 रुपये और 500 ग्राम मक्खन 305 रुपये से घटकर 285 रुपये में मिलेगा.

कुछ प्रोडक्ट्स की नई कीमतें

  • टेट्रा पैक दूध (1 लीटर): पहले 77 रुपये, अब 75 रुपये
  • मक्खन (500 ग्राम): पहले 305 रुपये, अब 285 रुपये
  • घी (1 लीटर): पहले 675 रुपये, अब 645 रुपये
  • पनीर (200 ग्राम): पहले 95 रुपये, अब 92 रुपये
  • चीज स्लाइस (200 ग्राम): पहले 170 रुपये, अब 160 रुपये
  • आइसक्रीम (वनीला कप 50 ml): पहले 10 रुपये, अब 9 रुपये

अमूल की कीमतें स्थिर रहेंगी

अमूल ने स्पष्ट किया कि उनके पाउच दूध पर पहले से ही जीएसटी 0% है इसलिए उसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा. कंपनी ने कहा कि वे ग्राहकों को पहले की तरह किफायती दामों पर प्रोडक्ट्स देना जारी रखेंगे. अमूल की तरफ से केवल टेट्रा पैकिंग पर ही कीमतों में बदलाव देखने को मिलने वाला है.

रसोई बजट में राहत मिलेगी

मदर डेयरी के इस कदम से उन परिवारों को फायदा होगा जो रोजाना दूध, घी, मक्खन और पनीर जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. खासकर शहरी इलाकों में जहां इन चीजों की खपत ज्यादा है यह कटौती रसोई के बजट को हल्का करने में मदद करेगी. ग्राहकों का कहना है कि छोटी-छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ा फर्क लाती है.
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications