साल 2027 में नई यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल लीग लॉन्च करना चाहते हैं एनबीए-फीबा

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 5:59 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
9 months ago
साल 2027 में नई यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल लीग लॉन्च करना चाहते हैं एनबीए-फीबा
 लीग लॉन्च करना चाहते हैं एनबीए-फीबा
Full Story: https://news.vews.in/mumbai-nba-game-indiana-pacers-sacramento-kings
https://news.vews.in/mumbai-nba-game-indiana-pacers-sacramento-kings
Copied
साल 2027 में नई यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल लीग लॉन्च करना चाहते हैं एनबीए-फीबा
जेनेवा, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड बास्केटबॉल गवर्निंग बॉडी 2027 में एक नई यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल लीग लॉन्च करने की योजना बना रही है। इंटरनेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (फीबा) के सेक्रेटरी जनरल एंड्रियास जैगक्लिस ने बताया कि इसके लिए नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।   फीबा की कॉन्फ्रेंस में जैगक्लिस ने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा होगा, लेकिन हमें एनबीए से संबंधित बोर्ड और फीबा सेंट्रल बोर्ड से मंजूरी चाहिए।" जैगक्लिस ने कहा, "इसके लिए अक्टूबर 2027 एक लक्ष्य है। यह दोहा में फीबा ​​बास्केटबॉल वर्ल्ड कप से पर्दा हटाने और एक नए प्रोजेक्ट में आगे बढ़ने का एक आदर्श तरीका है, जो यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल परिदृश्य को सकारात्मक तरीके से आकार देगा।" इस साल मार्च में फीबा ​​यूरोप और एनबीए ने यूरोप में 16 टीमों वाली एक नई प्रोफेशनल मेंस लीग लॉन्च करने की योजना के बारे में बताया था। एनबीए यूरोप और मिडिल ईस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉर्ज आइवाजोग्लू ने पहले लंदन, पेरिस, रोम, बर्लिन और बार्सिलोना जैसे शहरों को संभावित होस्ट के तौर पर पहचाना था, हालांकि न तो ऑफिशियल नाम और न ही लॉन्च की तारीख तय हुई है। जैगक्लिस ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरी तरह से एनबीए प्रोडक्ट के बजाय एक ज्वाइंट वेंचर होगी। उन्होंने कहा, "मैं इसे एनबीए प्रतियोगिता नहीं कहूंगा, क्योंकि फीबा ​​इसका हिस्सा होगा। अगर आप इसे एनबीए-फीबा लीग कहना चाहते हैं, तो मैं सहमत हो सकता हूं। एनबीए इस वेंचर का हिस्सा है।" यूरोपियन क्लब बास्केटबॉल को अभी दो टॉप-टियर कॉम्पिटिशन, यूरो लीग और यूरो कप लीड कर रहे हैं। इन दोनों को यूरोलीग बास्केटबॉल संचालित करता है। जैगक्लिस ने बताया कि वह यूरोप के क्लब कॉम्पिटिशन को एक ही फ्रेमवर्क के तहत लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं मौजूदा स्ट्रक्चर से खुश नहीं हूं, जो बिखरा हुआ है। मेरा विचार है कि सब कुछ एक ही छत के नीचे हो। सभी को एक साथ लाना हमारा काम है। मैं इसकी कोशिश करता रहूंगा।" --आईएएनएस इनपुट

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications