जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा मायरा की मौत, शिक्षक की प्रताड़ना का आरोप! परिवार और समाज में आक्रोश

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Nov 2, 2025 • 1:46 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा मायरा की मौत, शिक्षक की प्रताड़ना का आरोप! परिवार और समाज में आक्रोश
रा की मौत, शिक्षक की प्रताड़ना का आरोप! परिवार और समाज में आक्रोश
Full Story: https://news.vews.in/myra-a-student-at-neerja-modi-school-in-jaipur-died-alleging-harassment-by-a-teacher-family-and-community-are-outraged
https://news.vews.in/myra-a-student-at-neerja-modi-school-in-jaipur-died-alleging-harassment-by-a-teacher-family-and-community-are-outraged
Copied
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में छात्रा मायरा की मौत, शिक्षक की प्रताड़ना का आरोप! परिवार और समाज में आक्रोश
Rajasthan News: जयपुर के प्रतिष्ठित नीरजा मोदी स्कूल में एक दुखद घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। छठी कक्षा की छात्रा मायरा की मौत की खबर ने हर संवेदनशील दिल को झकझोर दिया है। घटना मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को स्कूल परिसर में हुई, जहां मायरा छठी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे तुरंत मेट्रोमास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुई ये घटना?

इस समय देशभर में मायरा की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उसकी सहपाठियों के अनुसार, शिक्षक की कथित प्रताड़ना से आहत होकर मायरा ने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक, यह घटना सुसाइड के रूप में दर्ज की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कोई बाहरी दबाव या लापरवाही भी शामिल थी।

संबंधित विभाग के अधिकारी पहुंचे और पुलिस कार्रवाई शुरू

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम स्कूल पहुंची और घटनास्थल की जांच की। मानसरोवर पुलिस स्टेशन के एसएचओ लखन सिंह ने बताया कि मायरा के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अभी तक कोई लिखित या मौखिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भी स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्कूल प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ा है।

परिवार और समाज की प्रतिक्रिया आई सामने

मायरा के परिवार का दर्द शब्दों से परे है ओर बयां नहीं किया जा सकता। परिजनों ने न्याय की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। सोशल मीडिया पर #JusticeForMayra ट्रेंड कर रहा है, और लोग इस घटना को शिक्षा तंत्र की विफलता करार दे रहे हैं।

परिवार की मांग - निष्पक्ष की जाए जांच

जयपुर में घटित इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा का मकसद सिर्फ अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों के मन और सम्मान की रक्षा करना भी है। सरकार और प्रशासन से मांग की जा रही है कि तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मायरा की मौत ने न केवल एक परिवार को तबाह किया है बल्कि पूरे समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्या हमारी शिक्षा प्रणाली बच्चों के सपनों को पंख दे रही है या उन्हें कुचल रही है? इस सवाल का जवाब तलाशना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सच सामने आएगा। आप बने रहिए एनएफएल स्पाइस न्यूज के साथ जहां आपको जरूरी अपडेट मिलते रहेंगे।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications