नारनौल में दर्दनाक हादसा: तीन जिगरी दोस्तों की कार में जिंदा जलकर मौत, नीरपुर गांव में मातम

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 25, 2025 • 2:58 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
10 months ago
नारनौल में दर्दनाक हादसा: तीन जिगरी दोस्तों की कार में जिंदा जलकर मौत, नीरपुर गांव में मातम
तों की कार में जिंदा जलकर मौत, नीरपुर गांव में मातम
Full Story: https://news.vews.in/narnaul-accident-neerpur-three-friends-burnt-alive-highway-crash
https://news.vews.in/narnaul-accident-neerpur-three-friends-burnt-alive-highway-crash
Copied
नारनौल में दर्दनाक हादसा: तीन जिगरी दोस्तों की कार में जिंदा जलकर मौत, नीरपुर गांव में मातम
  • नारनौल में कार-ट्रॉला टक्कर से कार में आग
  • पूर्व जिला पार्षद समेत तीन की मौके पर मौत
  • ट्रॉले का चालक फरार
  • हादसे ने गांव में सदमे का माहौल
नारनौल, हरियाणा (Vews News): महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर गांव में गुरुवार की सुबह ऐसा दर्द छाया जिसकी कल्पना गांव वालों ने कभी नहीं की थी। तीन जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। नेशनल हाइवे 152डी पर हुए इस हादसे में कार ट्रॉले से टकराई और देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारों में कोहराम मचा है और गांव की गलियों में हर ओर मातम का सन्नाटा दिखाई दे रहा है।

हादसा कैसे हुआ

गुरुवार सुबह करीब तीन बजे जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास कार और ट्रॉले की जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में कार आग की चपेट में आ गई। मौके पर पहुंचे लोग मदद करने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग की लपटों ने भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकलने का एक भी मौका नहीं दिया।

तीनों जिगरी दोस्त, हमेशा साथ रहने वाले थे

जानकारी एक अनुसार एक हादसे में मरने वालों में पूर्व जिला पार्षद राजकुमार यदुवंशी, रविदत सिंह और प्रवीण कुमार शामिल हैं। तीनों की उम्र लगभग 45 से 47 वर्ष के बीच बताई जा रही है। गांव वालों ने बताया कि ये तीनों बचपन से दोस्त थे और अक्सर एक साथ ही देखे जाते थे। न कहीं अकेले जाते, न कोई बड़ा फैसला बिना एक-दूसरे की सलाह के लेते। उनके न रहने से गांव में ऐसा लगता है जैसे किसी ने एक साथ तीन चूल्हों की आग बुझा दी हो।

मौके से फरार हुआ आरोपी चालक

हादसे के बाद ट्रॉले का चालक मौके पर ट्रॉला छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। स्थानीय पुलिस की शुरुआती जांच का कहना है कि लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का कारण हो सकता है हालांकि यह स्पष्ट करने के लिए तकनीकी जांच जारी है। पुलिस ने जब परिजनों को सूचना दी तो नीरपुर गांव में रोने-बिलखने की आवाजें गूंजने लगीं। जिन परिवारों में एक साथ तीन लोगों की चिता जलेगी, वहां का दर्द कोई शब्द बयान नहीं कर सकता। लोग कहना नहीं चाहते लेकिन उनकी आंखों में साफ पढ़ा जा सकता है कि गांव ने अपने तीन सबसे प्यारे चेहरे खो दिए हैं।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा - चालक की तलाश जारी

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई में तेजी लाने की बात कह रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि परिजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। हादसे के बाद हाईवे पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि स्थानीय लोग इस मार्ग पर काफी समय से खतरनाक मोड़ों और तेज रफ्तार की शिकायतें करते रहे हैं।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications