नारनौल में थार सवार युवकों ने की फायरिंग, तीन राउंड गोलियां चलीं, स्थानीय गैंग की पुरानी रंजिश आई सामने

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Jan 6, 2026 • 9:24 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
नारनौल में थार सवार युवकों ने की फायरिंग, तीन राउंड गोलियां चलीं, स्थानीय गैंग की पुरानी रंजिश आई सामने
, तीन राउंड गोलियां चलीं, स्थानीय गैंग की पुरानी रंजिश आई सामने
Full Story: https://news.vews.in/narnaul-park-firing-gang-rivalry-thar-incident
https://news.vews.in/narnaul-park-firing-gang-rivalry-thar-incident
Copied
हरियाणा के नारनौल में मंगलवार देर शाम एक शांत मोहल्ला अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा। राधा कृष्ण पार्क के पास खड़े कुछ युवकों पर थार सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी लेकिन घटना ने पूरे इलाके में डर और बेचैनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिना नंबर की थार गाड़ी में तीन युवक आए और पार्क के नजदीक खड़े युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। इस दौरान मोनू कौशिक नामक युवक के बेहद पास से गोली निकलने की चर्चा है, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही मिनटों में पार्क और आसपास की गलियों में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना मिलते ही सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोलियों के खोल मिले हैं। इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस घटना को दो स्थानीय गुटों के बीच वर्चस्व की पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। दोनों गुट एक ही इलाके से बताए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले एक गुट के युवक के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह घायल हुआ था। माना जा रहा है कि उसी का बदला लेने के लिए यह फायरिंग की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर वारदात के बाद तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications