नया उपराष्ट्रपति, नई सुविधाएं: जानिए कितनी मिलती है सैलरी और क्या क्या सुविधा

Editorial Team
Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Sep 9, 2025 • 9:27 PM
V
Vews
BREAKING
Editorial Team
Editorial Team
12 months ago
नया उपराष्ट्रपति, नई सुविधाएं: जानिए कितनी मिलती है सैलरी और क्या क्या सुविधा
नी मिलती है सैलरी और क्या क्या सुविधा
Full Story: https://news.vews.in/new-vice-president-new-facilities-know-how-much-salary-and-what-facility
https://news.vews.in/new-vice-president-new-facilities-know-how-much-salary-and-what-facility
Copied
नया उपराष्ट्रपति, नई सुविधाएं: जानिए कितनी मिलती है सैलरी और क्या क्या सुविधा

देश में आज उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद सी.पी. राधाकृष्णन ने जीत हासिल की. वे अब भारत के नए उपराष्ट्रपति होंगे. यह पद देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उपराष्ट्रपति को नियमित सैलरी नहीं मिलती? आइए जानते हैं कि इस पद पर क्या-क्या सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं.

उपराष्ट्रपति को सैलरी नहीं - भत्ते मिलते हैं

उपराष्ट्रपति को कोई निश्चित वेतन नहीं दिया जाता. उनकी आय राज्यसभा के सभापति के रूप में मिलने वाली सैलरी से आती है जो 4 लाख रुपये प्रति माह है. यह राशि सैलरी और अलाउंसेस ऑफ ऑफिसर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट, 1953 के तहत तय की जाती है. इसके अलावा उपराष्ट्रपति को कई शानदार सुविधाएं भी मिलती हैं.

मिलने वाली सुविधाएं

  • मुफ्त आवास: दिल्ली के लुटियंस जोन में एक शानदार बंगला, जिसका कोई किराया नहीं देना पड़ता.

  • यात्रा भत्ता: देश-विदेश की यात्राओं का पूरा खर्च सरकार वहन करती है. विदेशी दौरों पर उच्च-स्तरीय प्रोटोकॉल और स्वागत की सुविधा भी मिलती है.

  • सुरक्षा: Z+ सिक्योरिटी कवर, SPG और हाई फोर्स सिक्योरिटी के साथ बुलेटप्रूफ गाड़ियां. यात्रा के लिए एयरफोर्स के प्लेन और हेलीकॉप्टर भी उपलब्ध होते हैं.

  • स्टाफ और कार्यालय: निजी सचिव, पर्सनल स्टाफ और स्वतंत्र उपराष्ट्रपति दफ्तर.

  • चिकित्सा सुविधाएं: उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं.

  • पेंशन: पद छोड़ने के बाद मासिक पेंशन, सरकारी आवास, गाड़ी और ड्राइवर की सुविधा.

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पेंशन

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चार अलग-अलग पदों के लिए पेंशन मिलेगी:

  • राज्यसभा के पूर्व सभापति: 2 लाख रुपये प्रति माह.

  • पूर्व सांसद: 45,000 रुपये प्रति माह.

  • राजस्थान के पूर्व विधायक: 42,000 रुपये प्रति माह.

  • पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल: 25,000 रुपये प्रति माह.

कुल मिलाकर धनखड़ को हर महीने 3 लाख 12 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी. इसके अलावा उन्हें टाइप 8 का सरकारी बंगला, रखरखाव, गाड़ी और Z या Z+ सिक्योरिटी भी मिलेगी. उपराष्ट्रपति का पद न केवल संवैधानिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि यह राज्यसभा के सुचारू संचालन में भी अहम भूमिका निभाता है. सी.पी. राधाकृष्णन के सामने अब यह जिम्मेदारी होगी कि वे इस पद की गरिमा को बनाए रखें और देश की संसदीय प्रक्रिया को मजबूत करें.

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (1952-2025)

क्र.सं. उपराष्ट्रपति का नाम कार्यकाल (से) कार्यकाल (तक)
1 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1952 12 मई 1962
2 डॉ. जाकिर हुसैन 13 मई 1962 12 मई 1967
3 वराहगिरि वेंकट गिरि 13 मई 1967 3 मई 1969
4 गोपाल स्वरूप पाठक 31 अगस्त 1969 30 अगस्त 1974
5 बसप्पा दानप्पा जट्टी 31 अगस्त 1974 30 अगस्त 1979
6 मोहम्मद हिदायतुल्लाह 31 अगस्त 1979 30 अगस्त 1984
7 रामास्वामी वेंकटरमन 31 अगस्त 1984 24 जुलाई 1987
8 शंकर दयाल शर्मा 3 सितंबर 1987 24 जुलाई 1992
9 कोचेरिल रमन नारायणन 21 अगस्त 1992 24 जुलाई 1997
10 कृष्ण कांत 21 अगस्त 1997 27 जुलाई 2002
11 भैरों सिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 21 जुलाई 2007
12 मोहम्मद हामिद अंसारी 11 अगस्त 2007 10 अगस्त 2017
13 एम. वेंकैया नायडू 11 अगस्त 2017 10 अगस्त 2022
14 जगदीप धनखड़ 11 अगस्त 2022 21 जुलाई 2025
और अब भारत के 15वे उपराष्ट्रपति के रूप में जल्द ही सी.पी. राधाकृष्णन अपनी शपथ लेंगे. आपको बता दें की आज जो इस पद के लिए चुनाव में जीत दर्ज हुई है ये एक काफी बड़ी जीत मानी जा रही है और इस जीत को आगे चलकर प्रधानमंत्री चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Editorial Team Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

In-depth analysis, opinion pieces, and special editorial reports from the Vews team.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications