ऑपरेशन सिंदूर: सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, सिर्फ आतंकी ठिकाने ढेर किए! तकनीकी का सटीकता के प्रहार हुआ

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Nov 2, 2025 • 2:03 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
10 months ago
ऑपरेशन सिंदूर: सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, सिर्फ आतंकी ठिकाने ढेर किए! तकनीकी का सटीकता के प्रहार हुआ
ा, सिर्फ आतंकी ठिकाने ढेर किए! तकनीकी का सटीकता के प्रहार हुआ
Full Story: https://news.vews.in/operation-sindoor-army-chiefs-big-revelation-only-terrorist-hideouts-destroyed-technology-strikes-with-precision
https://news.vews.in/operation-sindoor-army-chiefs-big-revelation-only-terrorist-hideouts-destroyed-technology-strikes-with-precision
Copied
ऑपरेशन सिंदूर: सेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, सिर्फ आतंकी ठिकाने ढेर किए! तकनीकी का सटीकता के प्रहार हुआ

रीवा. थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को साफ कर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया. सिर्फ आतंकवादी कैंपों को तबाह किया गया. मध्य प्रदेश के रीवा में पत्रकारों से बातचीत में जनरल द्विवेदी ने कहा कि हमने सिद्धांतों और तकनीक की ताकत से दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया.

पाकिस्तान को संदेश - हम उनके जैसे नहीं

जनरल द्विवेदी रीवा के सैनिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर में हमने सिर्फ उन जगहों पर हमला किया जहां आतंकवादी छिपे थे. बेगुनाहों की जान को हाथ तक नहीं लगाया. पाकिस्तान को संदेश दे दिया कि हम उनके जैसे नहीं हैं.”

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए. इसके बाद चार दिनों तक सीमा पर तनाव रहा जो 10 मई को दोनों पक्षों की सहमति से थम गया.

तकनीक का बेहतरीन उपयोग हुआ

सेना प्रमुख ने जोर देकर कहा, “हमने तकनीक का ऐसा इस्तेमाल किया कि कोई निर्दोष न मारा जाए. नमाज या प्रार्थना के समय कोई कार्रवाई नहीं की. सिर्फ आतंकवादियों और उनके सरगनाओं को सबक सिखाया.” उन्होंने इसे भारतीय सेना की सैन्य और नैतिक जीत बताया.

जनरल द्विवेदी ने देशवासियों से अपील की कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में जुट जाए. अपने पुराने स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अनुशासन और देशभक्ति ही असली ताकत है.

ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय सेना आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है. लेकिन जवाब हमेशा सधी हुई रणनीति से देती है.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications