PAN Aadhaar Linking Deadline: 31 दिसंबर के बाद इनएक्टिव हो सकता है इन लोगों का PAN, बैंकिंग और टैक्स पर पड़ेगा सीधा असर

World Desk
World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor
Dec 24, 2025 • 6:06 PM
V
Vews
BREAKING
World Desk
World Desk
8 months ago
PAN Aadhaar Linking Deadline: 31 दिसंबर के बाद इनएक्टिव हो सकता है इन लोगों का PAN, बैंकिंग और टैक्स पर पड़ेगा सीधा असर
के बाद इनएक्टिव हो सकता है इन लोगों का PAN, बैंकिंग और टैक्स पर पड़ेगा सीधा असर
Full Story: https://news.vews.in/pan-aadhaar-linking-deadline-inactive-pan-impact
https://news.vews.in/pan-aadhaar-linking-deadline-inactive-pan-impact
Copied
PAN Aadhaar Linking Deadline: 31 दिसंबर के बाद इनएक्टिव हो सकता है इन लोगों का PAN, बैंकिंग और टैक्स पर पड़ेगा सीधा असर
  • PAN–Aadhaar लिंकिंग पर बड़ा अलर्ट | 31 दिसंबर के बाद क्या होगा इनएक्टिव PAN का? | रिफंड, बैंकिंग और निवेश पर क्या होगा असर? | किसे 2025 तक मिला है समय?
PAN Aadhaar Update: अगर आपने अभी तक अपना PAN आधार से लिंक नहीं किया है तो यह खबर आपको सीधे प्रभावित कर सकती है। आयकर विभाग की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है और 31 दिसंबर के बाद आपकी ये लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि तय तारीख तक PAN–Aadhaar लिंक नहीं होने की स्थिति में PAN निष्क्रिय किया जा सकता है। एक बार PAN इनएक्टिव हुआ तो इसका असर सिर्फ टैक्स फाइलिंग तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि रोजमर्रा की बैंकिंग और निवेश गतिविधियां भी अटक सकती हैं। अप्रैल 2025 में जारी अधिसूचना के मुताबिक जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2024 या उसके बाद PAN जारी हुआ है उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक आधार से लिंक करने की छूट दी गई है। लेकिन इससे पहले PAN धारकों के लिए यह राहत नहीं है। उनके लिए अंतिम मौका 31 दिसंबर 2025 नहीं बल्कि इसी साल का आखिरी दिन है। दरअसल PAN–Aadhaar लिंकिंग की मूल डेडलाइन मई 2024 में ही खत्म हो चुकी थी। अब जो भी लिंकिंग की जाएगी उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना देना अनिवार्य होगा। इसके बावजूद अगर कोई तय तारीख के बाद भी लिंक नहीं करता है तो PAN डीएक्टिव होने का खतरा बना रहेगा। इनएक्टिव PAN का मतलब सिर्फ एक नंबर का बंद हो जाना नहीं है। ऐसे मामलों में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना मुश्किल हो सकता है। जिन टैक्सपेयर्स का रिफंड अटका हुआ है, उनका पैसा भी फंस सकता है और समाधान के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा, TDS और TCS ज्यादा दरों पर कट सकता है। फॉर्म 26AS तक पहुंच बाधित हो सकती है और TDS/TCS सर्टिफिकेट मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। बैंकिंग स्तर पर असर और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। इनएक्टिव PAN होने पर नया बैंक खाता खोलना, क्रेडिट या डेबिट कार्ड लेना, 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद जमा करना या 10 हजार रुपये से ऊपर का ट्रांजैक्शन करना संभव नहीं रह सकता। KYC अधूरी रहने की वजह से कई सरकारी सेवाएं भी रुक सकती हैं। वहीं म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए ट्रांजैक्शन ठप होने का खतरा भी बना रहता है। यही वजह है कि टैक्स एक्सपर्ट्स लगातार सलाह दे रहे हैं कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें। PAN को आधार से समय रहते लिंक कर लेना ही भविष्य की परेशानी से बचने का सबसे सुरक्षित रास्ता है।

World Desk Verified Public Figure • 28 Feb, 2026 Editor

Coverage of global politics, international conflicts, and major world developments.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications