अमेरिका के लिए डाक सेवा बंद: ना चिट्ठी जायेगी और ना ही डिलीवरी होगा कोई तोहफा, ये बड़ी वजह आई सामने

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 7, 2025 • 10:43 AM
Last Edited By: Vews (5 months ago)
V
Vews
BREAKING
News
News
12 months ago
अमेरिका के लिए डाक सेवा बंद: ना चिट्ठी जायेगी और ना ही डिलीवरी होगा कोई तोहफा, ये बड़ी वजह आई सामने
ायेगी और ना ही डिलीवरी होगा कोई तोहफा, ये बड़ी वजह आई सामने
Full Story: https://news.vews.in/postal-service-to-america-closed
https://news.vews.in/postal-service-to-america-closed
Copied
अमेरिका के लिए डाक सेवा बंद: ना चिट्ठी जायेगी और ना ही डिलीवरी होगा कोई तोहफा, ये बड़ी वजह आई सामने

भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका जाने वाली सभी डाक सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसका कारण है अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में अस्पष्टता। चाहे वह छोटा-सा पत्र हो, उपहार हो या कोई दस्तावेज सभी तरह की डाक बुकिंग पर यह रोक लागू है। इसलिए अगर आप भी डाक के जरिये अमेरिका में अपने किसी चाहने वाले को चिट्ठी लिख रहे है या फिर आपने चिट्ठी भेजी है और पहुंची नहीं है तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए।

नए नियमों ने बढ़ाई मुश्किल

पहले 100 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कीमत वाले उपहारों पर डाक सेवा बंद की गई थी। लेकिन अब यह रोक हर तरह की डाक पर लागू हो गई है। डाक विभाग के मुताबिक 22 अगस्त, 2025 को यह लिया गया क्योंकि अमेरिका जाने वाली डाक के लिए वाहक उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही अमेरिकी सीमा शुल्क नियमों में स्पष्ट दिशा-निर्देशों का अभाव है। इसलिए भारत के डाक विभाग की तरफ से ये फैसला लिया गया है और तत्काल प्रभाव से अमेरिका के लिए सभी प्रकार की डाक सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। अमेरिका के लिए डाक सेवा बंद: ना चिट्ठी जायेगी और ना ही डिलीवरी होगा कोई तोहफा, ये बड़ी वजह आई सामने[/caption]

ग्राहकों के लिए राहत

अगर आपने पहले डाक भेजी थी या फिर कोई भी तोहफा डाक के जरिये भेजा था और वह अमेरिका नहीं पहुंच पाया है तो चिंता न करें। डाक विभाग ने कहा है कि ग्राहक अपने डाक शुल्क की वापसी के लिए दावा कर सकते हैं। विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है और जल्द से जल्द सेवाएं शुरू करने की कोशिश में जुटा है।

कब से लागू हुआ नियम?

30 जुलाई, 2025 को अमेरिकी प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि 29 अगस्त से 100 डॉलर से अधिक मूल्य वाले सामान पर सीमा शुल्क लागू होगा। इसके बाद हवाई कंपनियों ने डाक खेप लेने से मना कर दिया जिसके चलते यह रोक लगानी पड़ी। मौजूदा समय में भी ये नियम लागू है और आने वाले कितने समय तक ये नियम लागू रहने वाला है इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या करें ग्राहक?

डाक विभाग ने सलाह दी है कि ग्राहक फिलहाल अमेरिका के लिए डाक बुकिंग से बचें। नियमों में स्पष्टता आने के बाद सेवाएं फिर से शुरू होंगी। तब तक डाक विभाग की वेबसाइट या स्थानीय डाकघर से अपडेट लेते रहें। जैसे ही सेवा शुरू की जायेगी तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ग्राहकों को इसकी जानकारी दी जायेगी और फिर सभी ग्राहक अपनी डाक अमेरिका में भेज पाएंगे।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications