प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण की प्रशंसा की, बोले- विपक्ष का झूठ किया उजागर

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 10, 2025 • 11:25 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
10 months ago
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण की प्रशंसा की, बोले- विपक्ष का झूठ किया उजागर
 के भाषण की प्रशंसा की, बोले- विपक्ष का झूठ किया उजागर
Full Story: https://news.vews.in/prime-minister-modi-praised-amit-shahs-speech-in-the-lok-sabha-saying-he-exposed-the-oppositions-lies
https://news.vews.in/prime-minister-modi-praised-amit-shahs-speech-in-the-lok-sabha-saying-he-exposed-the-oppositions-lies
Copied
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण की प्रशंसा की, बोले- विपक्ष का झूठ किया उजागर
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सदन को बताया कि 1952 में पहली बार एसआईआर करने वाली कांग्रेस आज कैसे उसी का विरोध करने पर आमादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में चुनावी सुधार को लेकर अमित शाह के भाषण की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोकसभा कार्यवाही की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट था। उन्होंने ठोस तथ्यों के साथ हमारी चुनावी प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं और हमारे लोकतंत्र की शक्ति को उजागर किया और विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश भी किया। वहीं, भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सदन में अच्छी सार्थक चर्चा हुई। जब गृह मंत्री अमित शाह इनके सवालों के जवाब दे रहे थे तो वे क्यों घबरा गए? जब घुसपैठियों पर बात आई तो विपक्षी नेता वॉकआउट कर गए। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सदन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) का जोरदार बचाव करते हुए भारत के लोकतंत्र के शुरुआती वर्षों से इसके इतिहास का हवाला दिया और कांग्रेस पर इस प्रक्रिया को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2004 तक किसी भी राजनीतिक दल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध नहीं किया था। स्वच्छ मतदाता सूचियों और स्वस्थ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया आवश्यक है। यदि मतदाता सूचियां, जो चुनावों का आधार हैं, सटीक और अपडेट नहीं हैं, तो हम चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद नहीं कर सकते। इसलिए, मतदाता सूचियों की एसआईआर आवश्यक है। इसी के अनुरूप, चुनाव आयोग ने 2025 में एसआईआर आयोजित करने का निर्णय लिया है। अमित शाह ने कहा कि सबसे पहला एसआईआर 1952 में हुआ। उस समय कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। दूसरा एसआईआर 1957 में हुआ। उस समय भी कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। तीसरा एसआईआर 1961 में हुआ। उस समय भी कांग्रेस पार्टी से प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। 1965–66 में एसआईआर हुआ, उस समय भी कांग्रेस से लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री थे। 1983–84 में एसआईआर हुआ, उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 1987–89 में एसआईआर हुआ, उस समय प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। 1992–95 में एसआईआर हुआ, उस समय प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव थे। 2002–03 में एसआईआर हुआ, उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। 2004 में एसआईआर समाप्त हुआ, उस समय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications