हरियाणा में किसानों को राहत: 1 अक्टूबर से पहले शुरू होगी धान की खरीद

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 19, 2025 • 7:21 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
हरियाणा में किसानों को राहत: 1 अक्टूबर से पहले शुरू होगी धान की खरीद
े पहले शुरू होगी धान की खरीद
Full Story: https://news.vews.in/relief-for-farmers-in-haryana-paddy-procurement-to-begin-before-october-1
https://news.vews.in/relief-for-farmers-in-haryana-paddy-procurement-to-begin-before-october-1
Copied
हरियाणा में किसानों को राहत: 1 अक्टूबर से पहले शुरू होगी धान की खरीद
Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर से पहले धान और अन्य खरीफ फसलों की खरीद को हरी झंडी दे दी है। इसका मकसद किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी देना है।

आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों के हितों और फसल खरीद से जुड़े मुद्दों पर बात की। सैनी ने केंद्र से आग्रह किया कि खरीफ फसलों की खरीद तय समय से पहले शुरू हो ताकि किसानों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

गोदामों की क्षमता बढ़ी, बकाया राशि का भुगतान जल्द

बैठक में प्राइवेट एंटरप्रेन्योर्स गारंटी (पीईजी) स्कीम के तहत हरियाणा के गोदामों की क्षमता को 30 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने की मंजूरी मिली। साथ ही, केंद्रीय पूल में हरियाणा के गेहूं और चावल की बकाया राशि 6200 करोड़ रुपये के जल्द भुगतान का भी आश्वासन दिया गया। फसल विविधीकरण और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने शुगर मिल की दूरी 25 किलोमीटर से घटाकर 15 किलोमीटर करने का सुझाव दिया, जिसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया। इससे गन्ना किसानों को अपनी उपज मिल तक पहुंचाने में आसानी होगी।

चावल और गेहूं का स्टॉक प्रबंधन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के पास मौजूदा समय में केंद्रीय पूल में 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं और चावल का स्टॉक है। दिसंबर में नई फसल की सप्लाई शुरू होने पर 14.5 लाख मीट्रिक टन स्टॉक रखने के लिए अतिरिक्त जगह मिलेगी। बाकी चावल और गेहूं को अन्य राज्यों में भेजा जाएगा।

पीडीएस के लिए टूटे चावल की योजना

सैनी ने पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के तहत टूटे चावल की मात्रा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने की पायलट योजना का समर्थन किया। हरियाणा का लक्ष्य अब 3.5 लाख टन से बढ़ाकर 8 लाख टन टूटा चावल खरीदना है। बचे हुए 15 प्रतिशत टूटे चावल को केंद्र सरकार 15 दिनों में बेचेगी।

प्रदेश सरकार का यह कदम हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आने वाला है। समय पर खरीद और बेहतर स्टोरेज सुविधाओं से उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा ओर किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधारने में सरकार का ये एक बड़ा कदम साबित होने वाला है।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications