Rewari News: उर्स मेले पर रेलवे की बड़ी सौगात, रेवाड़ी से गुजरेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 19, 2025 • 7:18 PM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
Rewari News: उर्स मेले पर रेलवे की बड़ी सौगात, रेवाड़ी से गुजरेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
सौगात, रेवाड़ी से गुजरेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
Full Story: https://news.vews.in/rewari-ajmer-urs-special-trains-railway
https://news.vews.in/rewari-ajmer-urs-special-trains-railway
Copied
Rewari News: उर्स मेले पर रेलवे की बड़ी सौगात, रेवाड़ी से गुजरेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें
Rewari News: रेवाड़ी और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने उर्स मेले के मौके पर बड़ी राहत दी है। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगने वाले उर्स मेले को देखते हुए रेलवे 22 दिसंबर से दो विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। इन ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी स्टेशन पर होगा, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधे अजमेर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न केवल रेवाड़ी बल्कि गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से भी उर्स मेले में जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05105 आजमगढ़–अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर को एक ट्रिप में आजमगढ़ से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9:30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05106 अजमेर–आजमगढ़ स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को रात 9:00 बजे अजमेर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 11:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव गुरुग्राम और रेवाड़ी दोनों स्टेशनों पर रहेगा।

बरेली–दौराई (अजमेर) स्पेशल ट्रेन सात ट्रिप में चलेगी

रेलवे ने बरेली से अजमेर के दौराई स्टेशन तक जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 04398 बरेली–दौराई स्पेशल ट्रेन 22 से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन कुल सात ट्रिप करेगी। यह ट्रेन बरेली से रोजाना शाम 4:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:10 बजे जयपुर पहुंचेगी जहां 4:20 बजे प्रस्थान के बाद सुबह 7:55 बजे दौराई (अजमेर) पहुंचेगी।

दौराई–बरेली रूट पर भी रोजाना स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04397 दौराई–बरेली स्पेशल ट्रेन 23 से 29 दिसंबर तक प्रतिदिन एक ट्रिप में चलाई जाएगी। यह ट्रेन दौराई से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 3:50 बजे पहुंचेगी और 4:00 बजे रवाना होने के बाद अगले दिन सुबह 6:45 बजे बरेली पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अजमेर–आजमगढ़ उर्स स्पेशल ट्रेन का ठहराव मुहम्मदाबाद, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, रिंग्स, फुलेरा और किशनगढ़ स्टेशनों पर रहेगा। वहीं बरेली–दौराई स्पेशल ट्रेन रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, किशनगढ़ और अजमेर स्टेशनों पर रुकेगी।

डिब्बों की संरचना ऐसे होगी

रेलवे के अनुसार, अजमेर–आजमगढ़ उर्स स्पेशल ट्रेन में 12 थर्ड एसी इकॉनमी, 6 द्वितीय शयनयान, एक पावर कार और एक गार्ड डिब्बा सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। वहीं बरेली–दौराई स्पेशल ट्रेन में 12 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे लगाए जाएंगे।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications