राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"(9-10-11 दिसंबर 2024) में 'एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे।

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Dec 10, 2024 • 1:04 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
1 year ago
राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी
के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"(9-10-11 दिसंबर 2024) में 'एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे।
Full Story: https://news.vews.in/rising-rajasthan-focus-will-be-on-technology-and-branding-to-promote-tourism-diya-kumari
https://news.vews.in/rising-rajasthan-focus-will-be-on-technology-and-branding-to-promote-tourism-diya-kumari
Copied
राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी
राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस - दिया कुमारी

जयपुर : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"(9-10-11 दिसंबर 2024) में 'एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्मविषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित निवेशकोंअतिथियोंट्रेवल राइटर्सब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल पर सभी का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल व्यवसाय का जरिया नहीं हैयह हमारी संस्कृति और हमारे अनुभवों को साझा करने का माध्यम है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में रिपीट टूरिज्म को बढ़ावा देना है । उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की राज्य में राजस्थान आने वाला पर्यटक यहां पुनः पर्यटन के लिए आएइसके लिए हमें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुएपर्यटकीय सुविधाओ का विस्तार करना होगा।

          दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन  रहेगाजिसमें नई टैक्नोलॉजी का खासा योगदान रहेगा। दिया कुमारी ने यह संदेश दिया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजन महज आयोजन ही नहीं हैयह विकास की दिशा में बढ़ने की सतत प्रक्रिया हैजो निरंन्तर जारी रहेगी।

राइजिंग राजस्थान का शुभारम्भ करने के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश में पर्यटन को नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज के सैक्टोरियल सैशन का विषय भी प्रधानमंत्री जी के उस विचार से प्रेरित है जिसमें उन्होंने कहा था कि पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था और समाज को जोड़ने का माध्यम होना चाहिए। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि

राजस्थान का पर्यटन तभी आगे बढ़ेगाजब हम सब मिलकर काम करेंगेनए विचारों को अपनाएंगे और सभी को इसका हिस्सा बनाएंगे। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जी का भी आभार किया।

राजस्थान में एक्सपीरियेंशन टूरिज्म की अपार संभावनाएं— गजेंद्र सिंह शेखावत

सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं साथ ही घरेलू पर्यटक हमारे पर्यटन की नींव हैं। राजस्थान में एक्सपीरियेंशनल टूरिज्म के साथ आध्यात्मिक पर्यटन भी जुड़ा है। हमारा प्रयास घरेलू पर्यटकों पर भी होना चाहिए। जयपुर|  केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए  इस समय को राइजिंग राजस्थान के आयोजन का यथेष्ट समय बताते हुए राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाओं का उल्लेख किया।

पर्यटन सत्र में विशेष वक्ताओं के रूप में कवि व अभिनेता शैलेश लोढ़ाअभिनेता नकुल मेहतापर्यटन विशेषतज्ञ अंजलि भरर्तहरि रवि व नेहा अरोड़ा ने समवेत स्वर में कहा कि राजस्थान में जिस प्रकार की विविधताएं देखने को मिलती हैं वह देश के किसी अन्य प्रदेश व विदेश में नहीं मिलती।

पर्यटन सचिव रवि जैन ने दिया राजस्थान टूरिज्म का प्रजेन्टेशन—

राइजिंग राजस्थान में पर्यटन पर आधारित विशेष सत्र में पर्यटन सचिव रवि जैन ने एक विशेष प्रजेन्टेशन दिया जिसमें राजस्थान पर्यटन के बारे में संपूर्ण जानकारी के साथ निवेश की अपार संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इससे पूर्व पर्यटन सचिव द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्री का स्वागत किया गया साथ ही पर्यटन आयुक्त विजयपाल सिंह जी द्वारा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया गया।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications