विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित–कोहली का धमाका: एक दिन, दो शतक और कई रिकॉर्ड

Vews
Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor
Dec 24, 2025 • 6:50 PM
V
Vews
BREAKING
Vews
Vews
8 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित–कोहली का धमाका: एक दिन, दो शतक और कई रिकॉर्ड
का: एक दिन, दो शतक और कई रिकॉर्ड
Full Story: https://news.vews.in/rohit-sharma-virat-kohli-vijay-hazare-trophy-centuries-records
https://news.vews.in/rohit-sharma-virat-kohli-vijay-hazare-trophy-centuries-records
Copied
विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित–कोहली का धमाका: एक दिन, दो शतक और कई रिकॉर्ड
  • एक ही दिन, दो दिग्गजों का शोर
  • घरेलू क्रिकेट में लौटे रोहित–कोहली, बल्ले से दिया जवाब
  • विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड्स की बरसात
  • लिस्ट-ए क्रिकेट में नए ऐतिहासिक पड़ाव
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के ओपनिंग डे का पहला हिस्सा जहां रिकॉर्डतोड़ शतकों के नाम रहा वहीं दिन का दूसरा हाफ पूरी तरह दो नामों के इर्द-गिर्द घूमता रहा जिनमे Rohit Sharma और Virat Kohli के नाम शामिल है। लंबे समय बाद इस प्रतिष्ठित घरेलू वनडे टूर्नामेंट में लौटे इन दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने शतकों से माहौल ही बदल दिया।

सात साल बाद वापसी, रोहित का तूफानी शतक

मुंबई के लिए सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने उतरे रोहित शर्मा ने वापसी को यादगार बना दिया। जयपुर में सिक्किम के खिलाफ 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही इरादे साफ कर दिए। चौकों-छक्कों की झड़ी के बीच उन्होंने महज 62 गेंदों में शतक ठोक दिया जिससे मुकाबला एकतरफा नजर आने लगा। यह शतक सिर्फ एक मैच जिताऊ पारी नहीं था बल्कि रोहित के लिस्ट-ए करियर का 37वां शतक भी बना। इसके साथ ही वह 50 ओवर फॉर्मेट में 14 हजार रन के आंकड़े के और करीब पहुंच गए।

बेंगलुरु में कोहली का क्लासिक अंदाज

रोहित के बाद बारी आई विराट कोहली की। 15 साल के लंबे अंतराल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटे कोहली ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आंध्र प्रदेश के खिलाफ रन चेज को पूरी तरह अपने नाम कर लिया। 299 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने 83 गेंदों में सधा हुआ लेकिन प्रभावशाली शतक जड़ा। [caption id="attachment_211283" align="aligncenter" width="1280"]Rohit Sharma Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Centuries Records Virat Kohli Vijay Hazare Trophy Centuries Records (Photo X@18_viratians)[/caption] यह उनके लिस्ट-ए करियर का 58वां शतक रहा और खास बात यह रही कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ के बाद उनकी पिछली चार पारियों में यह तीसरा शतक है।

16,000 रन का ऐतिहासिक पड़ाव

पारी की पहली ही रन के साथ कोहली ने इतिहास में जगह बना ली। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के नौवें खिलाड़ी बने। भारत की ओर से खेलते हुए उनके 14,000 से ज्यादा रन दर्ज हैं जो उनकी निरंतरता की कहानी खुद कहते हैं। इस उपलब्धि के साथ कोहली भारत के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने जिन्होंने यह मुकाम छुआ। उनसे पहले यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर ने किया था।

दिग्गजों की सूची में विराट

37 साल की उम्र में कोहली अब उन चुनिंदा नामों की कतार में खड़े हैं जिनमें Ricky Ponting, Kumar Sangakkara और Viv Richards जैसे महान खिलाड़ी शामिल हैं। घरेलू क्रिकेट के मंच से मिला यह प्रदर्शन साफ संकेत दे रहा है कि बड़े खिलाड़ी लौटते हैं तो सिर्फ खेलने नहीं बल्कि इतिहास रचने आते हैं।

Vews Verified Media or Organization • 30 May, 2019 Chief Editor

Vews News: Stay updated with the latest news and stories from Vews and beyond. Get comprehensive coverage on local events, politics, lifestyle, culture, and more. Join us for unbiased and reliable news reporting.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications