सरसों की बुवाई से पहले जान लें ये 6 बातें, पैदावार में हो जायेगी बढ़ौतरी ओर कमाई होगी अधिक

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Sep 29, 2025 • 7:20 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
11 months ago
सरसों की बुवाई से पहले जान लें ये 6 बातें, पैदावार में हो जायेगी बढ़ौतरी ओर कमाई होगी अधिक
ं, पैदावार में हो जायेगी बढ़ौतरी ओर कमाई होगी अधिक
Full Story: https://news.vews.in/sarson-ki-kheti-me-dhyan-rakhne-wali-baten
https://news.vews.in/sarson-ki-kheti-me-dhyan-rakhne-wali-baten
Copied
सरसों की बुवाई से पहले जान लें ये 6 बातें, पैदावार में हो जायेगी बढ़ौतरी ओर कमाई होगी अधिक
भारत में सरसों (Mustard Farming) की खेती रबी सीजन की सबसे लोकप्रिय और मुनाफेदार फसलों में से एक है. अगर आप भी अपने खेतों में धान की कटाई के बाद सरसों की बुवाई (Mustard Sowing) करने की सोच रहे हैं तो सही समय और तकनीक से अच्छी पैदावार (Crop Yield) पा सकते हैं. किसान भाइयों आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो आपकी सरसों की खेती को बनाएंगे और भी फायदेमंद ओर साथ में आपको अधिक पैदावार भी मिलेगी.

सही समय पर बुवाई करना जरूरी है

किसान भाइयों सरसों की बुवाई (Mustard Sowing Time) का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर है जब तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. इस समय बुवाई करने से फसल में रोग (Crop Diseases) कम लगते हैं और पैदावार बेहतर होती है. आप सभी को समय पर बुवाई करनी चाहिए ताकि आपकी फसल समय पर कटाई के लिए तैयार हो जाये.

खेत की तैयारी है जरूरी

सरसों की खेती हो या फिर कोई भी ओर खेती सभी में अच्छी पैदावार के लिए खेत की मिट्टी (Soil Preparation) को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है. दोमट या हल्की काली मिट्टी सरसों के लिए सबसे उपयुक्त है. खेत की गहरी जुताई (Deep Ploughing) करें, ताकि मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़े. पहले कल्टीवेटर से जुताई करें फिर रोटावेटर का इस्तेमाल करें. जुताई 15-20 सेंटीमीटर गहरी होनी चाहिए.

मिट्टी और खाद का रखें ध्यान

अपने खेत में आपको मिट्टी की गुणवत्ता और खाद का ध्यान रखना होगा. खेत की मिट्टी का पीएच मान (Soil pH) 6.5 से 8 के बीच होना चाहिए. बुवाई से पहले जैविक खाद (Organic Fertilizer) का मिश्रण करें. साथ ही प्रति हेक्टेयर 60-80 किलोग्राम नाइट्रोजन (Nitrogen Fertilizer) और 40-50 किलोग्राम फास्फोरस (Phosphorus Fertilizer) डालें. अच्छी जल निकासी (Water Drainage) की व्यवस्था भी जरूरी है ताकि फसल को नुकसान न हो.

उन्नत किस्में चुनें

सरसों की कई उन्नत किस्में (Improved Mustard Varieties) जैसे पीडीजेड-8, पूसा बोल्ड, पूसा टारक, वरुणा और कृष्णा उपलब्ध हैं. ये किस्में कम समय में पककर ज्यादा उत्पादन देती हैं. प्रति हेक्टेयर 4-5 किलोग्राम बीज (Seed Rate) पर्याप्त है. बीज को फफूंदनाशी (Fungicide Treatment) से उपचारित करें ताकि फसल रोगमुक्त रहे. किसान भाइयों उन्नत किस्म का चुनाव करके आप अधिक पैदावार ले सकते है.

सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण

फसल को शुरुआती दौर में 2-3 बार सिंचाई (Irrigation) की जरूरत होती है. ज्यादा पानी से बचें, क्योंकि इससे जड़ गलन (Root Rot) की समस्या हो सकती है. खरपतवार (Weed Control) को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर निराई-गुड़ाई करें.

कटाई का सही समय

सरसों की फसल 110-140 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. जब फलियां पीली पड़ने लगें और बीज सख्त हो जाएं, तब कटाई (Harvesting Time) करें. सही समय पर कटाई से बीज झड़ने (Seed Loss) का नुकसान नहीं होता. औसतन 18-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन (Mustard Yield) मिल सकता है. किसान भाइयों धान की कटाई के बाद खाली खेतों में सरसों की बुवाई (Post-Paddy Mustard Farming) से किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. यह फसल न केवल खाद्य तेल (Edible Oil) की जरूरत पूरी करती है बल्कि किसानों की आय (Farmers Income) को दोगुना करने में भी मदद करती है. इन आसान टिप्स के साथ सरसों की खेती (Mustard Cultivation) करके आप भी अपने खेतों से बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. सही समय, सही तकनीक और मेहनत से आपकी फसल देगी शानदार नतीजे जिससे आपको अधिक कमाई भी होने वाली है.

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications