Silver Price: चांदी ने तोड़ी सभी रिकॉर्ड, ₹2.5 लाख के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे है इतनी तेजी से चांदी के दाम

News
News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor
Dec 19, 2025 • 9:23 AM
V
Vews
BREAKING
News
News
8 months ago
Silver Price: चांदी ने तोड़ी सभी रिकॉर्ड, ₹2.5 लाख के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे है इतनी तेजी से चांदी के दाम
 ₹2.5 लाख के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे है इतनी तेजी से चांदी के दाम
Full Story: https://news.vews.in/silver-price-breaks-1980-record
https://news.vews.in/silver-price-breaks-1980-record
Copied
Silver Price: चांदी ने तोड़ी सभी रिकॉर्ड, ₹2.5 लाख के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे है इतनी तेजी से चांदी के दाम
Silver Price Today: चांदी ने कमोडिटी बाजार में वह मुकाम हासिल कर लिया है जिसकी कल्पना लंबे समय से नहीं की जा रही थी। पहली बार चांदी का भाव ₹2.5 लाख प्रति किलो के पार निकल गया है और इसके साथ ही 1980 के बाद एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूट गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब $66 प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है जबकि कच्चा तेल लगातार इससे निचे बना हुआ है।

कच्चे तेल से ऊपर निकली कीमत

कमोडिटी बाजार के आंकड़े बताते हैं कि यह चार दशक बाद पहली बार हुआ है जब चांदी की कीमत कच्चे तेल से ऊपर निकल गई है। कभी सबसे मजबूत मानी जाने वाली ऊर्जा कमोडिटी अब कीमती धातु के मुकाबले कमजोर पड़ती दिख रही है। साल 2022 के मध्य में जहां WTI क्रूड की कीमत चांदी से करीब साढ़े पांच गुना ज्यादा थी वहीं अब यह समीकरण पूरी तरह उलट चुका है। बीते कुछ वर्षों में चांदी की कीमतों में करीब 206 फीसदी की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि में कच्चे तेल के दामों में लगभग 44 फीसदी की गिरावट आई है। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ कीमतों का नहीं बल्कि वैश्विक मांग के ट्रेंड में आए बड़े परिवर्तन का संकेत है।

2025 में अब तक 115% की तेजी दर्ज

कच्चे तेल के लिए मौजूदा साल महामारी के बाद के सबसे कमजोर वर्षों में गिना जा रहा है। इसके उलट चांदी के लिए यह दौर 1979 के बाद सबसे मजबूत साबित हो रहा है। साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 115 फीसदी की तेजी आ चुकी है जिसने निवेशकों और उद्योग दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। [caption id="attachment_210896" align="alignnone" width="1200"]एक भारतीय औरत चांदी के गहने पहने हुए एक भारतीय औरत चांदी के गहने पहने हुए - प्रतीकात्मक तस्वीर[/caption] दिलचस्प यह भी है कि चांदी की कुल वैल्यूएशन अब माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनी से भी ऊपर पहुंच गई है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक चांदी अब दुनिया की पांचवीं सबसे मूल्यवान एसेट बन चुकी है जो इसे सिर्फ निवेश की धातु नहीं बल्कि रणनीतिक कमोडिटी के रूप में स्थापित कर रही है।

MCX पर चांदी का हाल

घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी का रुझान बेहद मजबूत नजर आ रहा है। MCX पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी में तेज खरीदारी देखी गई। कारोबार के दौरान कीमत ₹7,686 यानी करीब 3.77 फीसदी की तेजी के साथ ₹2,05,441 प्रति किलो तक पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी ₹1,97,755 पर बंद हुई थी जबकि आज की शुरुआत ₹1,99,201 से हुई। दिन के कारोबार में इसका निचला स्तर ₹1,99,201 और ऊपरी स्तर ₹2,06,111 दर्ज किया गया जो बाजार में मजबूत सेंटिमेंट को दर्शाता है।

क्यों बढ़ रही है चांदी की कीमत?

विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी की यह ऐतिहासिक तेजी सिर्फ निवेश मांग की वजह से नहीं है। इंडस्ट्रियल डिमांड ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की खपत तेजी से बढ़ रही है जिससे इसकी मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले समय में कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है लेकिन औद्योगिक जरूरतों और सीमित आपूर्ति के चलते चांदी में लंबी अवधि की मजबूती बनी रह सकती है।

News Verified Public Figure • 27 Feb, 2026 Editor

Breaking news, verified reports, and major headlines published directly from the Vews newsroom.

Live TV

Recommended Posts

मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मध्य पूर्व में गहराता संघर्ष: वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
मेरठ की धरती से मोदी का महाप्रहार: 'कांग्रेस तो वैचारिक रूप से पहले ही नंगी थी, दुनिया के सामने कपड़े उतारने की क्या ज़रूरत?'
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
T20 World Cup 2026: क्या फिर लहराएगा तिरंगा? अहमदाबाद में सूर्या की 'अग्निपरीक्षा', द. अफ्रीका से महामुकाबला आज!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
IND vs SA Super 8: अहमदाबाद में महामुकाबला, भारत के 'मोर्ने' बनाम दक्षिण अफ्रीका के 'एल्बी'; एक ही घर के दो चिराग, अब आमने-सामने!
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
Masoom Sharma Controversy: 'यारी' फेम मासूम शर्मा को चढ़ा सफलता का नशा? मंच पर पूर्व सरपंच से की बदसलूकी, वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
बांग्लादेश में 'क्रांति' के बाद अब 'भीड़तंत्र' पर प्रहार: प्रधानमंत्री तारिक रहमान का कड़ा रुख, क्या थमेगा हिंदुओं पर हमला?
amp_stories Web Stories
login Login
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications